फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   brother raped her sister in bilaspur

भाई की घिनौनी करतूत, नाबालिग बहन से किया दुराचार

Thu, 14 Sep 2017 01:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर) Updated Thu, 14 Sep 2017 01:53 PM IST
विज्ञापन
brother raped her sister in bilaspur

घुमारवीं क्षेत्र में चचेरे भाई ने 11 वर्षीय बच्ची से दुराचार का मामला सामने आया है। नाबालिग आरोपी के पास पढ़ाई करने के लिए जाती थी। इसी दौरान युवक ने इस घिनौनी हरकत को अंजाम दिया है। पुलिस शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन



जानकारी के अनुसार नाबालिग पढ़ने के लिए आरोपी के घर जाती थी। घरवालों को किसी बात की कोई चिंता नहीं थी क्योंकि आरोपी रिश्तेदारी में नाबालिग का चचेरा भाई लगता था। मगर किसी को क्या मालूम था कि भाई ही बहन के साथ इस तरह की हरकतों को अंजाम देगा। 
विज्ञापन



पुलिस के मुताबिक जब पीड़िता आरोपी के पास पढ़ने जाती थी, तो वह उसे अश्लील वीडियो दिखाता था। इसी दौरान आरोपी ने नाबालिग से दुराचार की वारदात को अंजाम दिया है। जब बच्ची ने इस बारे में मां को बताया उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस ने शिकायत पर मामले के आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 पोक्सो अधिनियम की धारा 8 के तहत आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है।डीएसपी घुमारवीं राजेश कुमार ने कहा कि आरोपी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि नाबालिग का मेडिकल करवाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed