फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bribe case of patwari

शर्मनाक! बस 1000 के लिए बिका ये जेई

Wed, 13 Aug 2014 08:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Wed, 13 Aug 2014 08:16 PM IST
विज्ञापन
bribe case of patwari

विजिलेंस की नाहन टीम ने बुधवार को एक हजार रुपये रिश्वत लेते पांवटा में सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के जेई राकेश भारद्वाज को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। विजिलेंस के डीएसपी आरपी जसवाल ने बताया कि जेई के खिलाफ धारा 7 और 13 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


आरोपी को देर शाम कोर्ट में पेश किया गया। पांवटा निवासी अनवर हुसैन ने विजिलेंस में शिकायत दी थी कि जेई राकेश भारद्वाज उनकी टूटी हुई पाइप लाइन को दोबारा जोड़ने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा है।
विज्ञापन


विजिलेंस ने जाल बिछाकर बुधवार को रिश्वत की राशि लेकर अनवर हुसैन को जेई के कार्यालय में भेजा। जेई ने जैसे ही एक हजार रुपये की राशि ली विजिलेंस की टीम ने उसे नोटों सहित रंगे हाथों दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार जेई के सेवानिवृत होने में एक साल से भी कम का समय बचा हुआ है और वह पांवटा का ही निवासी है। विजिलेंस शिमला के एसपी अभिषेक दुल्लर ने पांवटा में आईपीएच के जेई राकेश भारद्वाज के गिरफ्तार होने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed