स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के दफ्तर से कैश चोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के कुल्लू स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में चोरी हो गई है। पुलिस ने चोरों को देखा भी मगर पकड़ नहीं पाई। चोरी की ये वारदात बंजार स्थित ब्रांच में अंजाम दी गई है। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार बैंक से कुल 85 हजार रुपए का कैश चोरी किया गया है। ये वारदात देर रात करीब डेढ़ बजे अंजाम दी गई। पुलिस के अनुसार चोरों ने बैंक का ताला तोड़ दिया और ट्रंक में रखी करीब 85 हजार रुपए की नगदी साफ कर दी।
बैंक में सिक्योरिटी गार्ड था या नहीं, इसकी जांच चल रही है।
पुलिस ने भी देखे चोर
बताया जा रहा है कि देर रात पुलिस के कुछ जवान इस इलाके में गश्त लगा रहे थे। इन्होंने चोरों को देखा। मगर पकड़ नहीं पाए। पुलिस को देखकर बदमाश फरार हो गए।
पुलिसवालों ने इनका पीछा भी किया मगर ये हाथ नहीं आए। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। गौरतलब है कि इससे पहले भी हिमाचल में बैंक से चोरी की बड़ी वारदातें सामने आ चुकी है।
एसबीआई हमीरपुर से कुछ महीने पहले ही 32 लाख का कैश चोरी हो चुका है। साथ ही ऊना में दो एटीएम से भी 28 लाख की नगदी चोरी की जा चुकी है। इस मामले में दो पुलिस अफसर भी सस्पेंड हो चुके हैं।