फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   breaking news: bus accident at chamunda, kangra.

पट्टा टूटने से खाई में गिरी बस, 15 जख्मी

Fri, 13 Mar 2015 08:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा Updated Fri, 13 Mar 2015 08:42 PM IST
विज्ञापन
breaking news: bus accident at chamunda, kangra.

हिमाचल के कांगड़ा में एक प्राइवेट बस सड़क से खाई में गिर गई। हादसे में अभी तक 15 लोगों के घायल होने की सूचना है। बस का पट्टा टूटने से ये हादसा हुआ है। प्रारंभिक सूचना के अनुसार यह हादसा चामुंडा के पास हुआ।

विज्ञापन


सुबह करीब दस बजे यह निजी बस नगरोटा से धर्मशाला की ओर जा रही थी। अचानक चामुंडा के पास चलती बस का पट्टा टूट गया। इससे बस अनियंत्रित होकर साथ लगती खाई में गिर गई।
विज्ञापन


हादसे में 15 लोग घायल हो गए हैं। इन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि दो तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं जिन्हें टांडा अस्पताल रैफर कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि वीरवार को भी मंडी की औट टनल में दो बसों में हुई टक्कर में 21 लोग घायल हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed