फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Boyfriend kills lover's husband with knife after illegal sextual relation exposed

अवैध संबंधों के चलते चाकू गोदकर प्रेमी ने कर डाली प्रेमिका के पति की हत्या

Tue, 10 Sep 2019 04:07 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 10 Sep 2019 04:07 PM IST
विज्ञापन
Boyfriend kills lover's husband with knife after illegal sextual relation exposed
प्रतीकात्मक तस्वीर

हिमाचल के सोलन जिले के नालागढ़ में अवैध संबंधों की पोल खुलने के बाद प्रेमी ने प्रेमिका के पति की चाकू गोदकर हत्या कर डाली। अवैध संबंधों के चलते मंगलवार को पत्नी के प्रेमी ने उसके पति को चाकू से कई वार कर मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन


मामला नालागढ़ के लखनपुर इलाके का है। पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह भूपेंद्र सिंह अपने भाई के साथ ट्रैक्टर ट्राली में सामान लोड करने गया था।
विज्ञापन


वह स्थानीय ठेकेदार के पास काम करता था। जब वह वापस घर पहुंचा तो उसने पत्नी को आरोपी तेजिंद्र उर्फ बंटी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इस दौरान तेजिंद्र और भूपेंद्र सिंह के बीच कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


तैश में आकर तेजिंद्र ने भूपेंद्र पर चाकू से हमला कर दिया। उसने भूपेंद्र की गर्दन और कमर पर तब तक वार किए, जब तक भूपेंद्र की जान नहीं निकल गई। भूपेंद्र अपने भाई को मदद के लिए पुकारता रहा। 

जब तक भाई मौके पर पहुंचा, तब तक आरोपी तेजिंद्र उसकी हत्या करके वहां से भाग निकला। भाई ने हालांकि भूपेंद्र को 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

भाई ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का मुआयना किया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर आरोपी तेजिंद्र को भी गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवा लिया है और हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। - चमन लाल, डीएसपी नालागढ़ 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed