{"_id":"2b077a6963e196bebffe90bb8d41deda","slug":"boy-shoot-his-friend-at-baddi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगल में सो रहे दोस्त की पीठ पर दाग दी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बगल में सो रहे दोस्त की पीठ पर दाग दी गोली
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
Updated Sat, 25 Jul 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी दोस्त एक साथ सो रहे थे कि अचानक रात को एक दोस्त जाग गया और अपनी पिस्टल से दूसरे की पीठ पर गोली मार दी। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। ये सनसनीखेज मामला हिमाचल के बद्दी का है।
विज्ञापन
यहां छत पर सो रहे पांच दोस्तों में से एक ने शुक्रवार रात तीन बजे बिस्तर से उठकर अपने साथी की पीठ पर गोली दाग दी और फरार हो गया। किराये के कमरे में रहने वाले पवन और भानू प्रताप की चार दिन पहले राशन को लेकर कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन
पवन उस दिन से भीतर ही भीतर भानू को मारने की साजिश में जुट गया था। आखिरकार शनिवार देर रात पवन ने पहले से तकिये के नीचे छिपाकर रखी बिना लाइसेंस की पिस्टल से भानू पर गोली दाग दी। गोली की आवाज सुनकर बाकी लोग भी उठ गए और भानू को सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन
भानू की हालत नाजुक होने पर सीएचसी से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पवन और भानू उत्तर प्रदेश के बदाऊं जिले के दिनावर गांव के रहने वाले हैं। दोनों युवक एक ही ठेकेदार के पास काम करते हैं। उधर, बिना लाइसेंस की पिस्टल रखने पर पुलिस अलर्ट है।
घटना की सूचना मिलते ही बद्दी पुलिस ने रात को ही बिलांवाली में दबिश दे दी लेकिन पवन का कहीं सुराग नहीं मिला। एसपी जी. शिवा कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पवन की तलाश जारी है।