मां को धोखा दे रहे पिता को दराट से काटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी मां से पिता की बेवफाई बेटा बर्दाश्त नहीं कर पाया। तैश में आकर बेटे ने पिता को दराट के साथ मौत के घाट उतार दिया। हत्या का यह सनसनीखेज मामला ऊना के सुहारी स्थित बडुहा गांव का है।
पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। इसके खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया गया है। अब तक की जांच में सामने आया है कि शुक्रवार देर रात युवक के मां बाप के बीच झगड़ा हुआ था।
इसी झगड़े के बाद बेटे ने अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया।
पिता कर रहा था बेवफाई
जांच में सामने आ रहा है कि मृतक व्यक्ति इन दिनों मुंबई में काम कर रहा था। इसका मुंबई में एक गैराज था। मगर परिवार ऊना में ही रह रहा था। पिछले कुछ दिन से इस व्यक्ति का पत्नी के साथ झगड़ा भी चल रहा था।
बताया जा रहा है कि मुंबई में इस व्यक्ति ने एक और महिला से शादी कर ली थी। इस महिला के भी बच्चे हैं। इसकी भनक घर पर रह रहे मां बेटे को लग गई। इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और बेटे ने दराट के साथ पिता के सिर और गर्दन पर कई वार कर दिए।
इससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस घर पर पहुंची और 25 साल के आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है।