{"_id":"5c53194fbdec225eb65df046","slug":"boy-hanged-on-after-failed-in-neet-exam-in-nahan-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीट की परीक्षा में फेल होने पर युवक ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नीट की परीक्षा में फेल होने पर युवक ने फंदा लगाकर दी जान
Fri, 01 Feb 2019 10:26 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 01 Feb 2019 10:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीट की परीक्षा में फेल होने पर एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। नाहन-कालाअंब सड़क मार्ग पर शहर से छह किलोमीटर दूर आमवाला गांव में 19 साल के युवक ने घर पर ही फंदा लगाया। वह घर पर अकेला ही था।
विज्ञापन
पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि नीट परीक्षा में कामयाबी न मिलने के कारण युवक परेशान था। लिहाजा, युवक ने यह कदम उठाया। मृतक की पहचान वैभव कुमार (19) पुत्र सुशील कुमार के तौर पर हुई है। वैभव को मेडिकल कॉलेज भी लाया गया, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी हेडक्वार्टर बबीता राणा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद युवक के शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नीट की परीक्षा में कामयाबी न मिलने के कारण युवक परेशान था। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी है।
विज्ञापन