और फोटो खिंचवाने के चक्कर में चली गई युवक की जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी में बनाला के पास एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। तपती गर्मी के चलते आजकल प्रदेश में सैलानियों की भरमार है।
शनिवार को पंजाब के मुक्तसर जिले के चार युवक मनाली घूमने जा रहे थे।
इस दौरान मनाली रोड पर पड़ने वाले स्टेशन बनाला के पास बस रूकी। यहां साथ ही व्यास नदी बहती है।
चारों युवक बस से उतरे और नदी के पास जाकर फोटो खिंचवाने लगे।
पैर फिसला और नदी में जा गिरा
इस दौरान एक युवक का पैर फिसला और नदी में जा गिरा। दोस्तों ने उसे बचाने के लिए पास के लोगों को भी बुलाया लेकिन पलों में वह डूब गया।
मौके पर कुल्लू से फायर ब्रिगेड की गाड़िया पहुंची।
राहत कार्य जारी है। अभी तक शव बरामद नहीं किया जा सका है। अवतार सिंह (22) मुक्तसर जिले का रहने वाला है।
औट थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि बचाव कार्य जारी है। लेकिन अब तक शव बरामद नहीं हुआ है।