फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   boy and girl found unconscious in vehicle at shimla.

गाड़ी में संदिग्ध हालत में बेसुध मिले युवक-युवती

Fri, 10 Jun 2016 10:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 10 Jun 2016 10:08 AM IST
विज्ञापन
boy and girl found unconscious in vehicle at shimla.
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उन्हें उठाया और अपने साथ थाने ले गए। - फोटो : Demo pic

शिमला के अनाडेल में गलैन के नजदीक गाड़ी में संदिग्ध हालत में एक युवक और युवती मिले। सुबह सैर पर निकले स्थानीय लोगों ने उन्हें सबसे पहले देखा। दोनों गाड़ी में बेसुध पड़े थे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उन्हें उठाया और अपने साथ थाने ले गए।

विज्ञापन


इन दोनों का मेडिकल भी करवाया गया। बताया जा रहा है कि वह रात को मलबा फेंकने आए थे वहीं गाड़ी में सो गए। इस जगह पर कू़ड़ा फेंकने का कई बार स्थानीय लोग विरोध कर चुके हैं। सुबह सैर के लिए निकले एक जागरूक नागरिक ने जब सड़क के किनारे कूड़ा फैला देखा तो वह वहां से कुछ दूर खड़ी पिकअप गाड़ी के पास गए।
विज्ञापन


उन्हें लगा कि इसी गाड़ी में यह कूड़ा लाया गया और यहां फेंक दिया गया। जब वह गाड़ी के पास पहुंचे तो वहां युवक युवती बेसुध पड़े थे उसके बाद फिर पुलिस को जानकारी दी गई। उधर, इस बारे में एएसपी सिटी भजन देव नेगी ने कहा कि दोनों का मेडिकल करवाया गया है। यह नेपाली मूल के हैं और एक साथ रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed