फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BLUNDER ! Lab declare a man HIV-positive

हे भगवान! एचआईवी नेगेटिव को बना डाला पॉजिटिव

Sat, 12 Apr 2014 10:06 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, धर्मशाला
बयूरो/ अमर उजाला, धर्मशाला Updated Sat, 12 Apr 2014 10:06 PM IST
विज्ञापन
BLUNDER ! Lab declare a man HIV-positive

एचआईवी नेगेटिव लड़के को पॉजिटिव बताने वाली टांडा की निजी लैब पर कई सवाल उठने लगे हैं। इस लैब ने नेशनल एड्स कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन (एनएसीओ) भारत सरकार की गाइड लाइंस भी ताक पर रख दीं।

विज्ञापन


नाको की गाइडलाइंस के पेज नंबर 117 से 120 को देखें तो पता चलता है कि टांडा की निजी लैब ने एचआईवी टेस्ट के दौरान गाइडलाइंस का उल्लंघन किया है। इसमें लिखा है कि एचआईवी टेस्ट करने के लिए लेबोरेटरी नाको के कंट्रोल में होनी चाहिए।
विज्ञापन


मरीज का टेस्ट करने से पहले उसकी काउंसिलिंग जरूरी है। उसके बाद जब मरीज राजी हो तभी उसका एचआईवी टेस्ट होगा। एचआईवी टेस्ट तीन चरणों में होगा। तीनों चरणों में पॉजिटिव आने पर ही मरीज को एचआईवी पॉजिटिव गिना जाएगा। यह सारा उपचार देश भर में मुफ्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाक्टरों ने भी मरीज का नाम उजागर कर दिया

BLUNDER ! Lab declare a man HIV-positive

हैरत यह है कि नूरपुर अस्पताल से टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर हुए एक नाबालिग को परिवार सहित निजी लैब की गलती की वजह से बेहद मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ा। यह मरीज दो अप्रैल को नूरपुर अस्पताल से टांडा रेफर किया गया था।

पांच अप्रैल को नाबालिग के मेडिकल टेस्ट किए गए। निजी लैब में मरीज का एचआईवी टेस्ट भी किया गया। लैब ने टेस्ट की रिपोर्ट अलग से तो नहीं दी, लेकिन कंबाइंड ब्लड रिपोर्ट पर ही मरीज को एचआईवी पॉजिटिव करार दे दिया।

इसके साथ लिखा कि हैंडल केयरफुली। लैब ने मरीज की पहचान भी उजागर कर दी और टेस्ट के 450 रुपये भी ले लिए। और तो और टांडा के डाक्टरों ने भी इस रिपोर्ट के बाद मरीज की उपचार पर्ची पर हाईलाइट कर लाल शब्दों में इम्यूनो कंप्रोमाइज लिख दिया। साथ ही ऊपर मरीज का नाम और उम्र भी लिख दी।

नेगेटिव आई रिपोर्ट

BLUNDER ! Lab declare a man HIV-positive

वहीं, मेडिकल कॉलेज में जब 10 अप्रैल को मरीज का एचआईवी टेस्ट किया तो उसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई। ऐसे में मरीज और उसके परिवार को मानसिक प्रताड़ना का शिकार होना पड़ा। नाबालिग किशोर अभी भी टांडा में उपचाराधीन है। कुछ साल पहले भी इस तरह का मामला टांडा में एक निजी लैब में हुआ था। इसमें बच्चे की मौत हो गई थी।

शिशु रोग विभाग के एचओडी डाक्टर संजीव चौधरी का कहना है कि मरीज किशोर को क्रोनिकल रोग है। इसलिए उसका एचआईवी टेस्ट करवाने के लिए लिखा था।

निदेशक स्वास्थ्य डाक्टर कुलतार डोगरा का कहना है कि यह बेहद संगीन मामला है। टांडा में निजी लैब की जांच करवाएंगे। इस मामले में निष्पक्ष जांच करवाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

निजी लैब एचआईवी टेस्ट नहीं कर सकती

BLUNDER ! Lab declare a man HIV-positive

जिला एड्स कार्यक्रम अधिकारी डाक्टर सुरेंद्र निखिल गुप्ता का कहना है कि नाको की गाइडलाइंस के तहत कोई भी निजी लैब एचआईवी टेस्ट नहीं कर सकती है। यह टेस्ट भारत सरकार के आईसीटीसी की लैब में ही होता है और वह भी मुफ्त। एचआईवी टेस्ट से पहले मरीज की काउंसिलिंग की जाती है। उसके बाद मरीज की सहमति के बाद ही टेस्ट किया जाता है। मरीज की पहचान गुप्त रखी जाती है।

सरकार करे सख्त कार्रवाई
हिमाचल प्रदेश एड्स कंट्रोल अनुबंध कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष विनोद शर्मा कहते हैं कि अगर निजी लैब प्रबंधन एचआईवी टेस्ट के पैसे ले रहा है तो यह सरकारी आदेशों का उल्लंघन है। देश भर में यह टेस्ट मुफ्त होता है। सरकार इस मामले में सख्त कार्रवाई करे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed