फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Blast in AC during Maintainance Work at Ponta, Four Injured.

खराब एसी की मरम्मत करते वक्त ब्लास्ट, चार लोग झुलसे

Fri, 26 May 2017 09:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Fri, 26 May 2017 09:11 AM IST
विज्ञापन
Blast in AC during Maintainance Work at Ponta, Four Injured.

हिमाचल के पांवटा बस स्टैंड के पास एक निजी होटल में वीरवार को एयरकंडीशन ठीक करते हुए जोरदार धमाका हो गया। इसमें 2 मेकेनिक और साथ ही कार्य कर रहे 2 कारपेंटर घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन


हरियाणा का रहने वाला एक मेकेनिक 27 फीसदी झुलस गया है। दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर कर गया, लेकिन तीमारदार उन्हें अंबाला लेकर गए। डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंच कर घायलों का हाल जाना तथा घटना स्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पांवटा बस स्टैंड के पास खुले नए होटल में एक एसी में कुछ खराबी आ गई थी। इसकी मरम्मत के लिए हरियाणा से 2 मेकेनिक वीरवार को आए थे। दोपहर बाद वह होटल के बाहरी ओर की लाइन की जांच कर रहे थे। इस बीच एसी लाइन के कंप्रेशर में जोरदार धमाका हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


धमाका इतना तेज था कि होटल के कुछ शीशे, हॉल व लिफ्ट को भी आंशिक क्षति पहुंची। हादसे में हरियाणा के पेहवा कुमार माजरी निवासी प्रभजोत सिंह (19) पुत्र सुरजीत सिंह व अंबाला के मरदुल साहब निवासी जगतार सिंह (33) पुत्र मुख्तार सिंह गंभीर रुप से घायल हो गए।

कुछ दूरी पर बाहर कार्य कर रहे नवादा पांवटा निवासी मिस्त्री शब्बीर व दर्शन सिंह को भी चपेट में आने से मामूली चोटें आई। सभी घायलों को सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया। सिविल अस्पताल प्रभारी डॉ. संजीव सहगल व डॉ. एके सिंह ने कहा कि एक घायल प्रभजोत सिंह 27 फीसदी झुलस गया है।

घायल प्रभजोत सिंह व जगतार सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर कर दिया गया है। जबकि, आंशिक रुप से घायल दो स्थानीय लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। 


उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने हादसे की पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे में हरियाणा निवासी दो घायलों को नाहन रेफर कर दिया गया है। होटल में धमाका होने के कारणों की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed