फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   black money case investigation sbi branch chubari chamba himachal pradesh

नोट बदलने के मामले में जांच अधिकारियों ने दो घंटे खंगाला रिकॉर्ड

Sat, 19 Nov 2016 12:02 AM IST
कपिल डोगरा/अमर उजाला, चुवाड़ी (चंबा)
कपिल डोगरा/अमर उजाला, चुवाड़ी (चंबा) Updated Sat, 19 Nov 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
black money case investigation sbi branch chubari chamba himachal pradesh

एसबीआई की चुवाड़ी शाखा में नोट बदलने के मामले में पुलिस के हाथ लगी कॉल डिटेल में बैंक कर्मचारियों से टोल प्लाजा प्रबंधकों की बातचीत का खुलासा हुआ है। यह बातचीत सिर्फ टोल प्लाजा की तरफ से ही की गई है। बैंक की तरफ से टोल प्लाजा प्रबंधकों से संपर्क नहीं किया गया है। 

विज्ञापन


कॉल डिटेल सामने आते ही शुक्रवार को पुलिस ने बैंक के एक कर्मचारी को पूछताछ के लिए थाने में तलब किया। वहीं, एसबीआई के आरबीओ कार्यालय हमीरपुर से भी दो सदस्यीय टीम शुक्रवार को चुवाड़ी पहुंची। टीम ने आठ नवंबर को नोटबंदी के दौरान बैंक में हुई सभी हलचल की जानकारी जुटाई।
विज्ञापन


करीब दो घंटे तक बैंक की शाखा का रिकॉर्ड खंगाला गया। दस्तावेजों के फोटो खींचकर टीम अपने साथ ले गई है। गौरतलब है कि चुवाड़ी के सुदली चौक में साढ़े आठ लाख रुपये के साथ तीन टोल प्लाजा कर्मचारियों को पकड़ा गया था। इन्होंने पुलिस को एक पत्र दिखाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बख्शे नहीं जाएंगे दोषी

black money case investigation sbi branch chubari chamba himachal pradesh

यह एसबीआई शाखा चुवाड़ी के नाम लिखा था। इसमें नौ लाख रुपये के बदले में सिक्के देने की बात कही थी। मामला उजागर होने के बाद पुलिस पूछताछ में बैंक प्रबंधन ने ऐसी किसी भी जानकारी से इनकार किया था। छानबीन की दौरान खुलासा हुआ कि बैंक में उसी दिन सुबह दो लाख 25 हजार रुपये सिक्कों में बदले गए थे। इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुुए जांच तेज कर दी गई है।

आरबीओ कार्यालय हमीरपुर के मुख्य प्रबंधक ऋण एवं एनपीए बीएस गुलेरिया और बीसी बमेला ने बताया कि शाखा से आठ नवंबर के बाद का पूरा रिकॉर्ड जब्त कर लिया है। इसकी जानकारी आरबीआई चंडीगढ़ को दी जाएगी। कहा कि मामले में जो दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed