फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bjp mla dr rajeev bindal kidnapped bdc member of dadahu panchayat of sirmour

भाजपा विधायक ने किया महिला बीडीसी सदस्य का अपहरण

Sun, 17 Jan 2016 07:01 PM IST
Updated Sun, 17 Jan 2016 07:01 PM IST
विज्ञापन
bjp mla dr rajeev bindal kidnapped bdc member of dadahu panchayat of sirmour

हिमाचल के जिला सिरमौर के ददाहू वार्ड से जीतीं बीडीसी सदस्य श्यामा देवी ने नाहन के भाजपा विधायक डा. राजीव बिंदल पर उन्हें किडनैप कर तीन दिन तक अन्य सदस्यों के साथ प्रदेश से बाहर एक होटल में रखने का आरोप लगाया है। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि उन्हें भाजपा के पक्ष में वोट डालने के लिए दो लाख रुपये रिश्वत देने की पेशकश भी की गई।

विज्ञापन


इस बाबत उन्होंने सदर थाना नाहन में मामला दर्ज करवाया है। रविवार को बैठक में श्यामा शर्मा को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच झड़प हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया। धक्का-मुक्की के बीच विधायक राजीव बिंदल और हिमफेड के चेयरमैन अजय ठाकुर के बीच तीखी नोकझोंक हो गई।
विज्ञापन

श्यामा के पति बोले- कांग्रेस ने किडनैप किया मेरी पत्नी को

bjp mla dr rajeev bindal kidnapped bdc member of dadahu panchayat of sirmour

इस बीच, श्यामा देवी को बैठक से बाहर लाते समय उनके ससुर चूड़ सिंह भीड़ के धक्के से गिर गए। इससे हंगामा और बढ़ गया। महिला ने मौके पर मौजूद भाजपा नेताओं पर धक्का-मुक्की करने और उनके ससुर से हाथापाई करने का आरोप भी लगाया। बीडीसी सदस्य श्यामा देवी के पति शेर सिंह ने एसपी को सौंपी शिकायत में कहा है

कि उनकी पत्नी को बीडीओ ऑफिस में पंचायत समिति की बैठक से कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अजय सोलंकी, अजय बहादुर सिंह, संजय गोयल और ददाहू निवासी विपिन गोयल जबरदस्ती हाल से खींचकर ले गए और उनकी पत्नी को किडनैप कर लिया। उन्होंने कहा है कि वह अनुसूचित जाति से संबंध रखते हैं तथा इन लोगों से जान का खतरा है।

भाजपा सदस्यों की कस्टडी में लाया गया बैठक में: श्यामा

bjp mla dr rajeev bindal kidnapped bdc member of dadahu panchayat of sirmour

बीडीसी सदस्य श्यामा देवी ने सदर थाना नाहन के एसएचओ तिलकराज शांडिल के समक्ष मीडिया को बताया कि भाजपा नेता एवं पूर्व प्रधान प्रेमपाल और नाहन के विधायक डा. राजीव बिंदल ने उन्हें किडनैप कर तीन दिन तक बीडीसी के अन्य सदस्यों के साथ प्रदेश के बाहर एक होटल में रखा। रविवार को भाजपा सदस्यों की कस्टडी के बीच उन्हें जबरन बैठक में ले जाया गया।

आरोप लगाया कि उन्हें भाजपा के पक्ष में वोट डालने के लिए प्रेमपाल ने 2 लाख रुपये रिश्वत देने की बात भी कही। सदर थाना प्रभारी तिलकराज शांडिल ने कहा कि महिला का बयान दर्ज लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला की शिकायत पर पुलिस विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed