फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP mahila morcha president ritu sethi accuses that police has not nothing for fair investigation.

भाजपा नेत्री से ऐसा बर्ताव कि चौंक जाएंगे आप

Wed, 10 Dec 2014 09:28 PM IST
Updated Wed, 10 Dec 2014 09:28 PM IST
विज्ञापन
BJP mahila morcha president ritu sethi accuses that police has not nothing for fair investigation.

हिमाचल प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रितु सेठी ने सोलन पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय दबंगों उन्हें और उनकी गोद ली हुई लड़की को अभद्र गालियां दी। लड़की को गाड़ी में घुमाने और अकेले न चलने की धमकी दी। इसकी शिकायत एसपी सोलन और स्थानीय पुलिस से की गई है, लेकिन घटना के 20 दिन बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।

विज्ञापन


दबंगों की ओर से कहा जा रहा है कि वह मुख्यमंत्री से लेकर प्रदेश के तमाम बड़े नेताओं को जानते हैं। सेठी ने बुधवार को शिमला में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में यह आरोप लगाए। सेठी ने बताया कि सोलन में 22 बीघा जमीन पर तीन खातेदारों के नाम हैं, जिसमें मेरे पति योगेश सेठी, बेटी अमृता और एक अन्य का हिस्सा है।
विज्ञापन


इसमें से मेरे पति और बेटी की 11 बीघा जमीन है। उस जमीन पर मटर लगाने के लिए मजदूरों के साथ मैं और गोद ली हुई मेरी लड़की पहुंची। उस दौरान अन्य हिस्सेदार के दमाद ने मौके पर पहुंचकर मुझे धक्का दिया। मुझे गालियां दीं। मैंने अपने पति को फोन किया, जिन्होंने तुरंत पुलिस को ऑनलाइन शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी बोले, पुलिस ने की है कार्रवाई

BJP mahila morcha president ritu sethi accuses that police has not nothing for fair investigation.

व्यक्तिगत तौर पर एसपी सोलन से मिलकर इसकी शिकायत की गई। एसएचओ के सामने ही हिस्सेदार के दामाद ने धमकाया। कांफ्रेंस के बाद उस लड़की को मीडिया के सामने चेहरा ढककर लाया गया, उसने गंभीर आरोप लगाए। सेठी ने रिकार्डिंग के कुछ अंश भी लिखित में पेश किए। इस दौरान उनके पति भी मौजूद थे।

एसपी सोलन डा. रमेश छाजटा का कहना है कि पुलिस ने इस संदर्भ में कार्रवाई की है। मामला जमीनी विवाद से जुड़ा है। आरोपी के साथ ज्वाइंट जमीन खरीदी गई है। जिस कारण दोनों पक्षों में तनाव है। शिकायत महिला उत्पीड़न की आई थी। प्रारंभिक जांच के बाद मामले में कलंदरा काट दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed