{"_id":"570890504f1c1b587dc810c8","slug":"bike-rider-killed-in-road-accident-at-baddi","type":"story","status":"publish","title_hn":" कंटेनर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, चालक फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कंटेनर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, चालक फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी(सोलन)
Updated Mon, 11 Apr 2016 12:17 PM IST
विज्ञापन
कंटेनर की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन के बद्दी मुख्य मार्ग पर किशनपुरा के पास कंटेनर की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे शुक्रवार सुबह करीब सवा नौ बजे का है। घटना के बाद ट्रक समेत चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त अर्जुन सिंह निवासी ज्वालाजी जिला कांगड़ा के रूप में की है। वह एक निजी कंपनी में तैनात था। चाय की दुकान करने वाले नीरज तिवारी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
उसने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह सुबह अपनी दुकान पर कार्य कर रहा था। करीब सवा नौ बजे ग्लेनमार्क कंपनी की ओर से एक मोटरसाइकल मेन रोड पर आ रहा था। उसी समय मानपुरा की ओर से एक बड़ा कंटेनर (ट्रक) तेज रफ्तार से आया जिससे दोनों की टक्कर हो गई।
विज्ञापन
इस दौरान बाइक चालक नीचे गिर गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।