फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bike accident at una, two boys died.

अपनी शादी के कार्ड देने गया था, मिली मौत

Fri, 14 Nov 2014 10:13 PM IST
Updated Fri, 14 Nov 2014 10:13 PM IST
विज्ञापन
bike accident at una, two boys died.

20 दिन बाद हो रही अपनी शादी के कार्ड देकर लौट रहे युवक को दर्दनाक मौत मिली। रिश्तेदारों को कार्ड देने के बाद अभी घर ही लौट रहा था कि हादसे का शिकार हो गया। दोस्त के साथ इसकी भी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


मामला हिमाचल के जिला ऊना के गगरेट की है। यहां के संघनेई में एक निजी बस और बाइक की भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई है। पुलिस ने अनुसार हादसा इतना भयानक था कि बस का अगला हिस्से का बंपर भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। शवों के पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

4 दिसंबर को होनी थी शादी

bike accident at una, two boys died.

पुलिस के अनुसार हादसे का शिकार हुए एक युवक की शादी अगले महीने चार दिसंबर को थी। वह अपने रिश्तेदारों को शादी के कार्ड बांटकर घर लौट रहा था। पंजावर निवासी कपिल देव वीरवार देर रात अपने साथी रणजीत कुमार के साथ बाइक पर दौलतपुर से अपने घर लौट रहा था।

संघनेई के पास कपिल देव ने बाइक से नियंत्रण खो दिया और बाइक सीधे एक निजी बस से जा टकराई। हादसे में कपिल और रणजीत कुमार बुरी तरह से जख्मी हो गए। उन्हें फौरन स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस साइड के बंपर के परखचे उड़ गए। कपिल की अगले माह शादी थी और घर में शादी की तैयारियां चल रही थी। उधर पुलिस अधीक्षक अनुपम शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed