{"_id":"db26c76cc0e09b34b00073140ae111e5","slug":"bike-accident-at-una-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंभे से टकराई बाइक, जालंधर के युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खंभे से टकराई बाइक, जालंधर के युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Fri, 19 Sep 2014 12:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के जिला ऊना के पास देर रात हुए एक हादसे में जालंधर के युवक की मौत हो गई है। एक अन्य युवक घायल हुआ है। पुलिस के अनुसार हादसा ऊना के झरेड़ा के पास हुआ है।
विज्ञापन
बाइक पर सवार होकर ये दोनों युवक यहां से गुजर रहे थे कि अचानक तेज रफ्तार के चलते बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। इससे दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बाद में इन्हें अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
वहां, पर एक युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि अभी दूसरे युवक से बयान लिए जा रहे हैं। इनके परिजनों को भी सूचित किया जा रहा है। वहीं, एक अन्य हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया।
विज्ञापन
यह हादसा ऊना में हुआ जब एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। फिलहाल घायल को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।