{"_id":"b0b967a79d799dbffe0da5cd6434f2df","slug":"bike-accident-at-chamba-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, एक घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
Updated Thu, 16 Oct 2014 04:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा-बनीखेत मार्ग पर देवीदेहरा के समीप वीरवार को मोटरसाइकिल व ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल को क्षेत्रीय अस्पताल चंबा ले जाया गया है। यहां पर उपचार के बाद उसे टांडा रेफर किया गया है।
विज्ञापन
उधर, ट्रक चालक फरार है, जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक जब्त कर लिया है। मृतक का पोस्टमार्टम करवा कर पुलिस ने शव परिजनों के हवाले कर दिया है। जानकारी के मुताबिक वीरवार को एक मोटरसाइकिल नंबर एचपी 29 ए 4779 देवीदेहरा से बाथरी की तरफ आ रही थी।
विज्ञापन
इसमें दो लोग सवार थे। जब वे सुबह करीब साढ़े नौ बजे बस स्टॉप पर पहुचे तो विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक नंबर एचपी 48-3559 उनसे टकरा गया। इससे बाइक सवार बाथरी पंचायत के ठेडा गांव निवासी अशीष कुमार (20) पुत्र कांशी राम की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
इसके अलावा इसी पंचायत के गांव कपरोटी निवासी विजय कुमार पुत्र धर्म चंद घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही एएसआई बनीखेत मदन कुमार की अगुवाई में पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। डीएसपी डलहौजी संतोष शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।