फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   big disclosure in hpu shimla fraud degree case

एचपीयू फर्जी डिग्री मामले में बड़ा खुलासा, इस छात्र ने दिया फर्जीवाड़े को अंजाम

Wed, 20 Feb 2019 10:22 AM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: ashok chauhan Updated Wed, 20 Feb 2019 10:22 AM IST
विज्ञापन
big disclosure in hpu shimla fraud degree case

एचपीयू फर्जी डिग्री मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। दूरवर्ती शिक्षा संस्थान (इक्डोल) से एमए की पढ़ाई कर रहे अर्थशास्त्र के छात्र ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) की एक दर्जन फर्जी डिग्रियां बनाकर लोगों को बेच दीं। यह खुलासा पुलिस की जांच में हुआ है। 

विज्ञापन


डीएसपी हेडर्क्वाटर प्रमोद शुक्ला के मुताबिक फर्जी डिग्रियों को बनाने वाला जिला सोलन का खेमराज एचपीयू में पढ़ाई कर रहा है। यही नहीं, आरोपी ने इससे पहले कंप्यूटर की भी पढ़ाई की है।
विज्ञापन


पैसे कमाने के लालच में मास्टर माइंड खेमराज ने फर्जी डिग्रियां बनाने का काम शुरू किया। इसके बाद नादौन के आरोपी संजीव कुमार के साथ ग्राहकों को फर्जी डिग्रियां बेचने का काम शुरू कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे बनाता था फर्जी डिग्री

big disclosure in hpu shimla fraud degree case

खेमराज ने पुलिस जांच में कबूला है कि वह 2017 से फर्जी डिग्रियां बनाने का काम करता है। नवंबर 2017 में संजीव कुमार ने हजारों रुपये देकर खेमराज से फर्जी डिग्री बनाने के लिए संपर्क किया। इसके बाद खेमराज ने कंप्यूटर, स्कैनर और प्रिंटिंग का सामान खरीदा।

डिग्रियों के लिए खाली शीट शिमला की स्टेशनरी की दुकान से खरीदी। इस मामले में पुलिस अब एचपीयू प्रशासन से संपर्क कर रही है। एचपीयू की फर्जी डिग्री मामले में पुलिस अभी तक छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed