{"_id":"0428848233afdda2fbad240563a08150","slug":"bees-attack-bite-8-students-and-5-other-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊना में आठ स्कूली छात्रों समेत 13 लोगों को काटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऊना में आठ स्कूली छात्रों समेत 13 लोगों को काटा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 09 Apr 2014 06:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना के साथ लगते अंब में बुधवार शाम स्कूल से घर लौट रहे छात्रों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन
यही नही, जो लोग बीच बचाव करने आए उन्हें भी मधुमक्खियों ने नहीं छोड़ा। कुल मिलाकर 13 लोगों के बुरी तरह से काटे जाने की सूचना है।
जानकारी के अनुसार चुआर प्राइमरी स्कूल के आठ छात्र शाम करीब चार बजे घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक पेड़ पर लगे छत्ते से मधुमक्खियों ने इन पर हमला कर दिया।
बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास से लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। लेकिन हमले की चपेट में ये पांच लोग भी आ गए।
बाद में सभी बच्चों और लोगों को अस्पताल ले जाया गया। यहां इनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। कुछेक बच्चों की हालत गंभीर भी बताई जा रही है।