फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BDS Student Killed in Blast at Ponta, Himachal.

किराए के कमरे में जोरदार धमाका, डेंटल कॉलेज के छात्र की मौत

Sun, 15 Jan 2017 10:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Sun, 15 Jan 2017 10:17 AM IST
विज्ञापन
BDS Student Killed in Blast at Ponta, Himachal.

हिमाचल के पांवटा की कुंजा मतरालियों पंचायत में हाउसिंग बोर्ड कालोनी में एक किराये के कमरे में शनिवार दोपहर जोरदार धमाका हुआ। हादसे में डेंटल कॉलेज पांवटा के एक छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रारंभिक छानबीन तो की लेकिन, धमाके की वजह का पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन


कमरे में पुलिस को न तो कोई विस्फोटक और न ही गैस सिलेंडर या स्टोव मिला। जोरदार धमाके से कमरे की खिड़कियां और दरवाजे की लकड़ी भी चटक गई। मोबाइल, टीवी, बेड, बिजली उपकरण व अन्य सामान भी जल गया है।
विज्ञापन


रविवार को फोरेंसिक एक्सपर्ट की जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि धमाके की असल वजह क्या है। पुलिस के अनुसार पांवटा के देवीनगर के समीप शनिवार दोपहर करीब 3.00 बजे कुंजा मतरालियों निवासी दिनेश कांत के मकान नंबर-53 के एक कमरे में जोरदार धमाका हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

झुलसने से मंडी के युवक की मौत

BDS Student Killed in Blast at Ponta, Himachal.

यहां किराये पर रह रहे पांवटा डेंटल कॉलेज के प्रशिक्षु जितेंद्र (27) पुत्र नारायण सिंह निवासी जंदरूकला, सरकाघाट, मंडी की मौत हो गई। धमाके से आसपास के लोग सहम गए। छात्र के कमरे से आग की लपटे और धुआं उठने लगा। सैकड़ों लोग एकत्र हुए।

एसएचओ पांवटा अशोक चौहान टीम सहित मौके पर पहुंचे। तब तक छात्र जितेंद्र बुरी तरह झुलसने से दम तोड़ चुका था। डेंटल कॉलेज प्रबंधन वर्ग भी मौके पर पहुंच गया। युवक के परिजन वर्तमान में जालंधर (पंजाब) में रह रहे हैं। पुलिस टीम ने मृतक के परिजनों को फोन कर सूचित कर दिया।     

उधर, एसएचओ पांवटा अशोक चौहान ने बताया कि धमाके के कारण का पता नहीं चल पाया है। फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम से संपर्क किया जा रहा है ताकि हादसे के कारण का पता चल सके। उधर, एसपी सिरमौर सौम्या साम्बशिवन ने बताया कि प्रारंभिक जांच में लग रहा है कि शॉर्ट सर्किट से धमाका हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed