फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   a man brutally murdered with a sharp weapon at Baddi Barotiwala

दुकानदार को दी ऐसी मौत कि कांप जाएंगे आप?

Tue, 08 Jul 2014 04:32 PM IST
Updated Tue, 08 Jul 2014 04:32 PM IST
विज्ञापन
a man brutally murdered with a sharp weapon at Baddi Barotiwala

हिमाचल के बद्दी बरोटीवाला में एक शख्स की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्यारे ने तेजधार हथियार से गला रेतने के साथ ही दिमाग में भी चाकू को घोंप दिया। यह चाकू टूटकर सिर में अंदर ही फंस गया।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पूरे मृतक का शव खून से सना हुआ था और फर्श पर भी चारों तरफ की खून ही खून था। बरोटीवाला पुलिस ने इस संदर्भ में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकद्दमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हत्या की वारदात को मृतक के किराए के मकान में ही अंजाम दिया गया है। जिससे शक है कि किसी ऐसे परिचित में इसे अंजाम दिया है जो कि उसे जानता था। मृतक की पहचान रामजीदास (46) निवासी ऊना चलौली के तौर पर हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेहड़ी फड़ी लगाकर करता था गुजर बसर

a man brutally murdered with a sharp weapon at Baddi Barotiwala

पुलिस के अनुसार रामजीदास लंबे समय से यहां नजदीक में ही रेहड़ी फड़ी लगाकर गुजर बसर करता था। रविवार रात को उसे लोगों ने अपने कमरे की ओर आते देखा।

सोमवार सुबह जब पडोसी मृतक के कमरे से गुजरे तो दरवाजा खुला होने के कारण उन्होंने खून से सना शव देखा। फौरन उन्होंने इस बात की सूचना मकान मालिक को दी जिसके बाद बरोटीवाला पुलिस को हत्या की सूचना मिली।

पुलिस के आला अफसर भी हत्या की वारदात पर पहुंचे। हत्या की बेरहमी से की गई थी कि पुलिस भी सकते में हैं। पुलिस ने मौके से फिंगर प्रिंट और अन्य तथ्यों को खंगालना शुरू कर दिया है।

आधा गला रेत डाला, दिमाग में घोंप दिया चाकू

a man brutally murdered with a sharp weapon at Baddi Barotiwala

पुलिस के अनुसार रामजीदास की निर्ममता से हत्या की गई है। तेजधार हथियार से आधा गला रेत‌ा गया है तो इसके साथ ही बांए कान से ऊपर दिमाग में चाकू घोंपा गया है। चाकू इस कदर घोंपा गया है कि वह आधा टूटकर ‌अंदर ही फंस गया है।

पुलिस के अनुसार हत्या को रविवार रात को अंजाम दिया गया, जिसके बाद आरोपी दरवाजा खुला छोड़कर मौके से फरार हो गया। हत्या की आशंका किसी ऐसे शख्स पर हैं जो रामजीदास को अच्छी तरह जानता था।

इसी जान पहचान का फायदा उठाकर वह रविवार रात कमरे में आया और अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देकर फरार हो गया।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

a man brutally murdered with a sharp weapon at Baddi Barotiwala

पुलिस ने इस संदर्भ में आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई है ताकि यह पता लगाया जा सके कौन कौन लोग रविवार रात को रामजीदास के कमरे की तरफ आए थे।

एसपी पुलिस जिला बद्दी अरूल कुमार ने बताया कि बरोटीवाला में ऊना के एक शख्स की निर्मम हत्या कर दी गई है। कमरे में ही तेजधार हथियार से उसे बेरहमी से मौत के घाट उतारा गया है। मुकद्दमा दर्ज कर केस की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed