{"_id":"6b008bfe3c6de74e620ac0c3","slug":"body-of-middle-aged-man-missing-for-two-days-found-in-river-deoria-news-c-208-1-deo1039-197077-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दो दिन से लापता अधेड़ का नदी में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दो दिन से लापता अधेड़ का नदी में मिला शव
विज्ञापन
घांटी बाजार। भटनी थाना क्षेत्र के घांटी खास गांव के झरना कुटी टोला निवासी 50 वर्षीय श्याम बदन खरवार का शव बृहस्पतिवार देर शाम खनुवा नाले में मिला। वह दो दिन से लापता थे।
परिजनों के अनुसार, श्याम बदन 17 नवंबर को घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चला। 19 नवंबर की शाम किसी अज्ञात व्यक्ति ने परिजनों को सूचना दी कि केरवनिया घाट पुल के पास बटुआ बाबा स्थान के समीप नदी में एक शव पड़ा है। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान श्याम बदन खरवार के रूप में की। सूचना पर पहुंची भटनी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवरिया मेडिकल कॉलेज भेज दिया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। गांव में भी शोक छा गया।
सीओ भाटपाररानी मनोज कुमार ने बताया कि नदी में शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्रवाई की गई है।