फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   b.com girl commit suicide at bilaspur.

ननिहाल में रह रही बीकॉम छात्रा ने लगाया फंदा

Tue, 27 Oct 2015 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर Updated Tue, 27 Oct 2015 10:35 PM IST
विज्ञापन
b.com girl commit suicide at bilaspur.

बीकॉम प्रथम वर्ष की एक छात्रा ने मकान की छत में फंदा लगाकर जान दे दी। यह छात्रा अपने ननिहाल में रह रही थी। मामला हिमाचल के बिलासपुर का है। यहां घुमारवीं के अंतर्गत आने वाली छत्त गांव की एक छात्रा ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

विज्ञापन


नाबालिग लड़की बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा थी। वह अपने ननिहाल में रह रही थी। सोमवार रात उसने मकान की छत में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। अभी तक सुसाईड के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


पुलिस पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार छत गांव की नाबालिग बिलासुर कॉलेज में पढ़ती थी। वह ननिहाल में रहती थी। सोमवार शाम वह अपने कमरे में गई और दरवाजा बंद कर अपने को फंदा लगा लिया। परिजनों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी हेड क्वार्टर सुरेंद्र शर्मा ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मामले की छानबीन की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने सेक्शन 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed