{"_id":"57e2b4f94f1c1b1539a839a6","slug":"attempt-to-robb-truck-driver-at-shimla-three-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिफ्ट लेकर ट्रक चालक से लूटपाट का प्रयास, तीन बदमाश धरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लिफ्ट लेकर ट्रक चालक से लूटपाट का प्रयास, तीन बदमाश धरे
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 22 Sep 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला के कोटखाई से चंडीगढ़ की ओर मुर्गों की सप्लाई ले जा रहे एक ट्रक चालक से तीन बदमाशों ने 70 हजार की नकदी छीनने का प्रयास किया। इन तीनों में से एक ने ट्रक में लिफ्ट ली। इसके पास मिर्च पाउडर भी था, मगर वह चालक की आंखों में नहीं डाल पाया।
विज्ञापन
चालक की सूचना पर तुरंत बैरियर पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने तीनों को धर दबोचा। पुलिस ने इनके खिलाफ मामला दर्ज कर इन्हें गिरफ्तार किया और बुधवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक चालक ने बताया कि वे उससे एक व्यक्ति ने लिफ्ट मांगी, इसी बीच उसने बैरियर से पहले उसके पास मौजूद कैश को छीनने का प्रयास किया, जबकि उसके दो साथी लगातार उसे फॉलो कर रहे थे।
विज्ञापन
लूट प्रयास की इस घटना की सूचना मिलते ही बालुगंज थाना की बैरियर में मौजूद पुलिस जवानों ने पूरी सक्रियता दिखाते हुए तीनों का धर दबोचा। आरोपियों के नाम दिनेश, अच्छर और तसुख राम बताए जा रहे है।