{"_id":"abb711cc8b5e10d83b9d7da03af7a15a","slug":"attempt-to-rape-at-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरवाजा तोड़कर महिला से करने लगा जबरदस्ती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दरवाजा तोड़कर महिला से करने लगा जबरदस्ती
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Mon, 30 Jun 2014 04:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मंडी के जंजैहली घाटी के बगस्याड़ क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति ने यहां रहने वाली एक विवाहिता महिला से दुराचार का प्रयास किया। आरोपी ने देर रात घर का दरवाजा तोड़ दिया और महिला से जबरदस्ती करने लगा।
विज्ञापन
महिला ने भी इसका डटकर सामना किया। बाद में इसके चिल्लाने पर आरोपी यहां से फरार हो गया। गोहर पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार महिला का पति लाहौल में मजदूरी करने गया हुआ था।
विज्ञापन
महिला घर पर अकेली थी। आरोपी ने इसका फायदा उठाने की कोशिश की। यह दरवाजा तोड़कर घर में घुस गया और जबरदस्ती करने लगा। महिला ने इसका विरोध किया। बाद में यह अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
विज्ञापन
पीड़ित महिला ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि अंधेरे में वह दुराचार का प्रयास करने आए व्यक्ति को पहचान नहीं सकी है। उधर, गोहर पुलिस की टीम ने सोमवार को बगस्याड़ में अनेक जगह छापामारी की मगर अज्ञात व्यक्ति का पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल सका है।
वारदात स्थल के आसपास पुलिस ने कुछ लोगों से भी पूछताछ की है। मगर पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। बहरहाल बगस्याड़ में रात को महिला के घर का दरवाजा तोड़कर उससे दुराचार हुए दुराचार के प्रयास से घाटी में सनसनी फैल गई है।