{"_id":"5dede98a8ebc3e1c035b7523","slug":"attempt-to-murder-in-nahan-in-sirmour-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाहन के जोगीवन में युवक का गला रेता, अधमरा छोड़ भाग गए हमलावर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नाहन के जोगीवन में युवक का गला रेता, अधमरा छोड़ भाग गए हमलावर
Mon, 09 Dec 2019 12:00 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 09 Dec 2019 12:00 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
जिले की बोहलियो पंचायत के जोगीवन गांव में तेजधार हथियार से युवक का गला रेतकर हमलावर उसे अधमरा छोड़कर मौके से फरार हो गए। हमलावरों ने युवक के सिर पर भी कई वार किए हैं। वारदात सोमवार सुबह पांच बजे की बताई जा रही है। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। नाहन मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
नाहन पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अभी तक हमला करने वालों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने पीड़ित के परिजनों के बयान भी दर्ज किए हैं। जानकारी के अनुसार बोहलियां पंचायत के जोगीवन के पास पुल के नीचे कमलेंद्र कुमार नामक युवक घायल अवस्था में पाया गया। सुबह करीब आठ बजे उसे लोगों ने देखा। 108 एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
उसे मेडिकल कॉलेज नाहन लाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार युवक अपने घर में सोया था, लेकिन सुबह वह पुल के नीचे घायलावस्था में मिला। वह स्वयं ही कहीं गया था या फिर हमलावर उसे घर से उठाकर ले गए। इसका पता नहीं चला है। हमलावरों के बारे में भी अभी पता नहीं चला है। पुलिस ने घायल युवक के परिजनों के बयान लिए हैं।
विज्ञापन
परिजनों के मुताबिक युवक वह घर पर ही था। रात को वह कैसे घर से निकला, इसकी उन्हें भी जानकारी नहीं है। घायल युवक बयान देने की स्थिति में नहीं है। पुलिस ने भादंसं की धारा 341 और 323 के तहत मामला दर्ज किया है। पीड़ित का बयान लेने के बाद इसमें हत्या का प्रयास करने की धारा भी जोड़ी जा सकती है। डीएसपी हेडक्वार्टर पदम देव ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। घायल अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत खतरे से बाहर है।