{"_id":"544950acb0b26c7d637d378099dd69e3","slug":"attempt-to-murder-at-igmc-shimla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल के गेट पर युवक को घोंप दिया चाकू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अस्पताल के गेट पर युवक को घोंप दिया चाकू
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 20 Aug 2014 07:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईजीएमसी अस्पताल गेट पर मंगलवार आधी रात को टैक्सी ड्राइवर ने एक युवक को चाकू घोंप दिया। ड्राइवर ने युवक की गर्दन और पेट पर दो वार किए और फरार हो गया। पीड़ित युवक अपने दोस्तों के साथ अस्पताल में दाखिल मरीज को खाना देने आया था।
विज्ञापन
पुलिस इसे रंजिश मान रही है। बताया जा रहा है कि युवक ने किसी विवाद पर करीब चार महीने पहले टैक्सी ड्राइवर की पिटाई की थी। मंगलवार रात जब उसे युवक आईजीएमसी में दिखा तो उसने बदले की नीयत से हमला कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक सुनील कुमार निवासी शिव निवास सांगटी संजौली अपने दोस्तों रिप्पू, बिट्टू और इंद्र के साथ आईजीएमसी अस्पताल आया था। सुनील के दोस्त के पिता यहां उपचाराधीन हैं। इन्हीं को रात का खाना देने के लिए ये आए थे।
विज्ञापन
रात करीब साढ़े 11 बजे की घटना
मंगलवार रात करीब 11.40 बजे जब वे खाना खिलाकर लौट रहे थे तो आईजीएमसी टैक्सी यूनियन के एक ड्राइवर सैनी ने चाकू से हमला कर दिया। इस कारण उसे गंभीर चोटें आई हैं। सुनील कुमार बच्चों को गिटार सिखाता है।
डीएसपी सिटी बलबीर जसवाल ने कहा कि थाना सदर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित की हालत खतरे से बाहर है। आरोपी ड्राइवर की तलाश जारी है।