नकाबपोशों ने उखाड़ डाला एसबीआई का एटीएम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकाबपोश शातिरों ने लाखों की नगदी गायब करने के लिए बैंक का एटीएम की उखाड़ डाला। स्कॉर्पिओ में सवार होकर आए ये बदमाश तोड़ फोड़ तो कर गए लेकिन नगदी नहीं निकाल पाए। मामला हिमाचल के जिला ऊना के दौलतपुर इलाके का है।
यहां के गोंदपुर बनेहड़ा में शनिवार रात चोर गिरोह ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम तोड़ डाला। हालांकि वारदात में चोर एटीएम से कैश निकालने में असफल रहे हैं। लेकिन चोरों ने एटीएम को पुरी तरह से तहस-नहस कर डाला है।
इससे मशीन का काफी नुकसान हुआ है। वारदात को अंजाम देते वक्त दो नकाबपोश संदिग्ध व्यक्ति सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। साथ ही बाहर एक स्कॉर्पियो जैसी गाड़ी भी फुटेज में नजर आ रही है।
पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने फुटेज निकाल कर पुलिस ने जांच तेज कर दी है। घटना के वक्त एटीएम में लगभग 19 लाख रुपये का कैश पड़ा हुआ था। एक ही रात में गगरेट एवं गोंदपुर बनेहड़ा में हुई वारदातों से से लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया है।
उधर चोरी की सूचना के बाद बैंक के मुख्य प्रबंधक डीएस गुलेरिया नें घटनास्थल का दौरा किया है। शातिरों ने देर रात शनिवार रात को गैस कटर की मदद से एटीएम को तोड़ने का प्रयास किया।
चोर गिरोह ने गैस कटर की सहायता से काफी हद तक एटीएम को क्षतिग्रस्त कर दिया था। चोर एटीएम के बॉक्स में रुपये तक तो पहुंच गए थे।
एटीएम में थी 19 लाख की नगदी
चोर इसे तोड़ कर पैसे निकालते इससे पहले ही गिरोह किसी के आने की आवाज सुनकर वहां से भाग गया। शाखा अधिकारी नंदरानी ने बताया कि एटीएम में रखा गया कैश सुरक्षित है, लेकिन एटीएम का काफी नुकसान हुआ है।
उन्होंने बताया कि घटना के दौरान एटीएम में लगभग 19 लाख के करीब कैश पड़ा हुआ था। जो चोरी होने से बाल-बाल बच गया।
इस संबंध में डीएसपी अंब जितेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस ने मामले के संबंध में जांच शुरु कर दी है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।