फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Attempt of Honour Killing in Himachal, UP girl beaten brutly.

हैवान बने भाई, नाबालिग को बेहोश कर बेरहमी से पीटा, मरा समझ जंगल में फेंका

Tue, 12 Jul 2016 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन/पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन/पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Tue, 12 Jul 2016 09:31 AM IST
विज्ञापन
Attempt of Honour Killing in Himachal, UP girl beaten brutly.
मामले में पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ करती सिरमौर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल की शांत वादियों में ऑनर किलिंग के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार प्रेम प्रसंग के चलते उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की एक नाबालिग को उसके परिजनों ने पहले दवा सुंघाकर बेहोश किया।

विज्ञापन


फिर नशीले इंजेक्शन लगाए और मारपीट के बाद मृत समझकर सिरमौर के बायला के जंगल में फेंक दिया गया। होश आने पर नाबालिग जैसे-तैसे पुलिस के पास पहुंची। पुलिस पूछताछ में पीड़ित ने अपने सगे भाई और मामा, मामी पर जान से मारने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पीड़ित युवती के नाबालिग होने का पता चल गया है। पुलिस के अनुसार धौलाकुआं से घारटीधार के बायला जंगल मार्ग पर एक नाबालिग को घायल कर बीती देर रात जंगल में फेंका गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेहोश कर जंगल फेंका, देर रात आया होश

Attempt of Honour Killing in Himachal, UP girl beaten brutly.

नाबालिग को नशीली दवाई सुंघाने के साथ इंजेक्शन लगाए गए और फिर मारपीट कर जंगल में फेंका। वारदात को अंजाम देने वाले पीड़िता के सगे भाई, मामा और मामी बताए जा रहे हैं।

रात को होश में आने पर लहूलुहान नाबालिग युवती किसी तरह सड़क तक आई और लिफ्ट लेकर खंबानगर पहुंच गई। जहां पर ग्रामीणों से बचाने की फरियाद की। ग्रामीणों ने पुलिस चौकी माजरा का सूचना दी।

पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। रामपुरभारापुर पंचायत उप प्रधान मुकेश कुमार व पंचायत सदस्य कमलेश समेत ग्रामीणों ने बताया कि खंबानगर में बाबूराम को नाबालिग ने अपनी दास्तां बताई।

प्रेम प्रसंग के चलते परिजनों ने की मारने की कोशिश

Attempt of Honour Killing in Himachal, UP girl beaten brutly.

एसपी सौम्या सांबशिवन ने थाने पहुंचकर खुद पूछताछ की। एसपी सौम्या ने बताया कि मामला ऑनर किलिंग से जुड़ा हुआ है। प्रेम प्रसंग के चलते युवती के परिजनों और रिश्तेदारों ने ही उसे मारने के प्रयास किए हैं।

उसका मेडिकल करवाया गया है। नाबालिग के मामा, मामी और एक अन्य व्यक्ति को पूछताछ के लिए थाना लाया गया है। मामले की तय तक पहुंचने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

एडमिशन के बहाने लाए थे परिजन

Attempt of Honour Killing in Himachal, UP girl beaten brutly.

पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि परिजन लड़की को एडमिशन दिलवाने के बहाने हिमाचल की ओर लेकर आए। हिमाचल के जंगल क्षेत्र (गिरिनगर-बायला) में देर शाम को पहले कुछ सुंघा दिया। इसके बाद इंजेक्शन लगा कर गला दबाने का प्रयास व पिटाई की गई।

फिर मरा हुआ समझ कर जंगल में सड़क के नीचे धकेल दिया। कुछ घंटे बाद उसे होश आया। इसके बाद किसी तरह सड़क तक पहुंच गई। फिर एक वाहन चालक से लिफ्ट लेकर खंबानगर पहुंची। अनजान क्षेत्र में होने के कारण बाबूराम के घर में पनाह मांगी। परिवार से आपबीती सुना कर बचाने की गुहार लगाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed