फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   attack on student at bada school, hamipur.

स्कूल में घुसकर छात्र पर हमला, तेजधार हथियार से मारा

Mon, 21 Sep 2015 03:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Mon, 21 Sep 2015 03:36 PM IST
विज्ञापन
attack on student at bada school, hamipur.

स्कूल में घुसे कुछ युवकों ने सरेआम दसवीं के एक छात्र पर जानलेवा हमला बोल दिया। तेजधार हथियार से छात्र को लहुलूहान कर आरोपी फरार हो गए। ये पूरी वारदात सोमवार सुबह करीब नौ बजे अंजाम दी गई। छात्रों ने बीच बचाव कर छात्र की जान बचा ली।

विज्ञापन


फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस घटना के बाद स्कूल के सभी छात्र दहशत में आ गए हैं। स्कूल परिसर में हुई इस घटना से प्रबंधन पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार ये घटना सीनियर सेकंडरी स्कूल बड़ा में हुई है।
विज्ञापन


यहां सुबह करीब नौ बजे कुछ युवक स्कूल में घुस गए। उस समय थोड़े ही बच्चे स्कूल पहुंचे थे। देखते ही देखते स्कूल में घुसे आउटसाइर्ड्स ने दसवीं के एक छात्र पर हमला बोल दिया। तेजधार हथियार से उस पर वार किए। इससे छात्र की आंख के उपर भी चोट लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में मौके पर मौजूद बाकी छात्रों ने बीच बचाव किया। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले पीड़ित छात्र की 12वीं के एक छात्र से बहस हो गई थी। इसी रंजिश के चलते उस पर हमला किया गया। फिलहाल पुलिस ने छात्र के बयान कलमबद्घ कर लिए हैं। स्कूल प्रबंधन से भी पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed