फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   attack on police and home guard at una.

पुलिसवाले को पीटा, होमगार्ड जवान को घसीटा

Fri, 24 Oct 2014 11:17 PM IST
Updated Fri, 24 Oct 2014 11:17 PM IST
विज्ञापन
attack on police and home guard at una.

ऊना के संतोषगढ़ में दिवाली की रात कार सवार शरारती युवकों ने नशे में धुत होकर जमकर हुड़दंग मचाया। हुड़दंग मचा रहे युवकों को जब ड्यूटी पर तैनात पुलिस कांस्टेबल और होमगार्ड जवान ने रोकना चाहा, तो युवकों ने पुलिस जवानों से मारपीट करनी शुरू कर दी।

विज्ञापन


युवकों ने होमगार्ड जवान को बस अड्डे में काफी देकर तक घसीटा और उसकी वर्दी फाड़ दी। इतना नहीं, युवकों ने सड़क पर बोतलें में भी तोड़ीं। पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि, अन्य युवक फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार होमगार्ड जवान परमजीत सिंह दिवाली की रात संतोषगढ़ पुलिस चौकी के तहत नगर में गश्त ड्यूटी पर था। हिमाचल पुलिस का एक कांस्टेबल संजय कुमार भी इस मौके पर उसके साथ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार में सवार होकर आए थे युवक

attack on police and home guard at una.

इसी दौरान रात करीब एक बजे एक सफेद रंग की कार नंबर एचपी 72ए 6072 नए बस स्टैंड में आई। कार को साथ लगते गांव छतरपुर ढाडा का सुखपाल चला रहा था। इसमें तीन-चार लड़के और भी सवार थे।

उन्होंने तेजी से लाकर कार को बस स्टैंड के अंदर रोका और वहां बोतलें तोड़नी शुरू कर दीं। इसके बाद कार में ऊंची आवाज में म्यूजिक सिस्टम लगाकर कार को गोल-गोल घुमाना शुरू कर दिया।

जब परमजीत ने उक्त युवकों को वहां से चले जाने को कहा तो उन्होंने कार को रोककर इसके साथ गाली-गलौज एवं धक्का मुक्की करनी शुरू कर दी। कार चालक सुखपाल ने उसे गले से पकड़ लिया एवं उसके साथी संजय कुमार के साथ गाली-गलौज व धक्का मुक्की करना शुरू कर दी।

जवानों के साथ की मारपीट

attack on police and home guard at una.

सुखपाल ने उसे नीचे गिराकर घसीटा, जिससे उसकी पहनी हुई खाकी वर्दी फट गई। घटना में परमजीत की दोनों टांगों पर गंभीर चोटें आई हैं। इतने में दूसरी गश्त पार्टी इनका शोर सुनकर उनकी तरफ आई।

उसे देखकर आरोपी कार में बैठकर सब्जी मंडी की ओर भाग खड़े हुए। परमजीत और संजय कुमार ने मोटरसाइकिल पर उनका पीछा किया तो देखा कि सुखपाल सिंह ने कार को सड़क के नीचे खेत में गिरा दिया और उसके साथी मौके से भाग खड़े हुए।

इन्होंने सुखपाल को बड़ी मुश्किल से काबू करके पुलिस चौकी संतोषगढ़ में घटना की जानकारी दी। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि मामले के संदर्भ में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed