फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Attack on Congress Leader at Sirmaur, himachal.

कांग्रेस नेत्री की कनपटी पर तान दी राइफल, शोर मचाया तो बची जान

Wed, 31 Aug 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सराहां (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, सराहां (सिरमौर) Updated Wed, 31 Aug 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Attack on Congress Leader at Sirmaur, himachal.

हिमाचल के जिला सिरमौर के सराहां में पंजाब से आए एक व्यक्ति ने कांग्रेस नेत्री एवं जिला परिषद की पूर्व उपाध्यक्ष एवं ब्राह्मण कल्याण बोर्ड की सदस्य रामेश्वरी शर्मा और उनके पति इंद्र दत्त शर्मा की कनपटी पर राइफल रखकर जान से मारने की कोशिश की।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सोमवार देर शाम पंजाब के मुक्तसर निवासी सुखजिंद्र सिंह और विवेक सूद राजेश्वरी शर्मा और इंद्र दत्त शर्मा की दुकान में घुस गए। यहां सुखजिंद्र ने उन पर राइफल तान दी। शोर-शराबा मचा तो लोग जुट गए जिससे वारदात टल गई।
विज्ञापन


दिव्यांग इंद्र दत्त शर्मा भूतपूर्व सैनिक हैं, जो यहां स्पेयर पार्ट्स की दुकान चलाते हैं। राजेश्वरी शर्मा ने बताया कि पंजाब का यह युवक उनकी दुकान के समीप ही एक रेस्तरां में कार्यरत है। इस रेस्तरां को बाहरी राज्य की एक महिला चला रही है, जो किराये के गुंडों को लेकर आती हैं और उन्हें धमकाती रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, एसपी सौम्या साम्बशिवन मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वयं मौके पर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी से लाइसेंसशुदा 351 कैलिबर 12 एनपीबी राइफल व 5 रौंद बरामद किए हैं। आरोपी को हिरासत में लिया गया है।


उन्होंने बताया कि आरोपी सुखजिंद्र निवासी मुक्तसर पंजाब व विवेक सूद को हिरासत में लेकर खिलाफ आईपीसी की धारा 452, 506, 323, 34 व 27/54/59 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 के तहत भी मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed