{"_id":"9c60d652ee3a4058e5aa4269abfacb5f","slug":"attack-on-boy-at-una-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली बहस के बाद युवक पर दराट से हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामूली बहस के बाद युवक पर दराट से हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Mon, 04 May 2015 09:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो गुटों में हुई बहसबाजी देख रहा युवक अभी घर ही लौट रहा था कि अचानक एक बाइक सवार ने पीछे से हमला कर दिया। हमलावर ने दराट से गर्दन उड़ाने की कोशिश की मगर यह पीठ पर लग गया। मामला हिमाचल के जिला ऊना के हरोली का है।
विज्ञापन
यहां जट्टपुर गांव में एक युवक पर दराट से वार कर उसकी हत्या का प्रयास किया गया। हालांकि युवक ने हमलावर को चकमा देकर जान बचा ली। अन्यथा युवक को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा सकता था। हमले में युवक की पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
देर रात हुई वारदात के बाद शोर मचते ही मौके पर दर्जनों ग्रामीण इकट्ठे हो गए। पीड़ित युवक की पहचान अमनजोत सिंह निवासी जट्टपुर के रूप में हुई है। अमनजोत ने हरोली थाने में शिकायत दर्ज करवाई कि रविवार रात घर के बाहर गाड़ियों को लेकर कुछ लोगों में बहसबाजी हो रही थी।
विज्ञापन
लोगों का शोर-शराबा सुनकर वह भी अन्य लोगों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गया। जहां दोनों पक्षों में बहसबाजी खत्म होने पर वह घर की ओर चल दिया। इसी दौरान पीछे से एक युवक वरुण बाइक पर आया और उसने अपने हाथ में पकडे़ दराट से उसकी गर्दन पर वार कर दिया।
अमनजोत ने फौरन उस वार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन फिर भी दराट उसकी पीठ में जा लगा, जिससे वह घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने अमनजोत को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है।
एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने युवक की शिकायत के आधार वरुण नामक एक शख्स को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। शायद बहस के बाद ये हमला किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा पर 307 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।