फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   atm theft case at una in pnb.

PNB के दो एटीएम तोड़कर 28 लाख लूटे

Thu, 25 Dec 2014 10:55 PM IST
Updated Thu, 25 Dec 2014 10:55 PM IST
विज्ञापन
atm theft case at una in pnb.

हिमाचल के जिला ऊना के पंजावर ओर गगरेट के घनारी में अज्ञात शातिरों ने पीएनबी के दो एटीएम मशीनों को तोड़कर उनमें रखे लगभग 28.17 लाख रुपये के कैश पर हाथ साफ गए।

विज्ञापन


वारदात के दौरान चोरों ने दोनों एटीएम को पूरी तरह से तहस-नहस कर डाला। ऊना पुलिस ने दोनों बैंक शाखाओं में हुई इस बड़ी वारदात के बाद से चौकसी बढ़ा दी है, साथ ही बैंक शाखाओं में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन


दोनों एटीएम के बीच करीब 27 किलोमीटर की दूरी के बीच लूट की दो वारदातों से सनसनी फैल गई है। मामले की सूचना मिलते ही एसपी अनुपम शर्मा, डीएसपी हरोली अमित शर्मा और अन्य पुलिस अधिकारी टीम समेत मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक ही गैंग ने अंजाम दी वारदातें

atm theft case at una in pnb.

पूरी वारदात में चोरों ने गैस कटर के माध्यम से ही मशीनों को काटा है। जिससे दोनों वारदातों में एक ही गिरोह का हाथ लग रहा है। पंजावर में अज्ञात शातिरों ने बुधवार रात को अंजाम दी गई वारदात में करीब साढ़े 6 लाख रुपये उड़ा लिए गए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक वीरवार सुबह स्थानीय लोगों ने पंजावर में पीएनबी एटीएम का शटर टूटा हुआ देखा तो उन्होंने फौरन पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस और बैंक स्टाफ ने शटर के ताले और एटीएम मशीन को गैस कटर से तोड़ा पाया।

इसके बाद शातिर गगरेट के घनारी स्थित पीएनबी एटीएम चैंबर में पहुंचे। जहां उन्होंने फिर से गैस कटर से बैंक की शाखा के एटीएम से 22 लाख 17 हजार 900 रुपये की रकम पर शातिरों ने हाथ साफ किया है।

एक दिन पहले ही डाले थे नोट

atm theft case at una in pnb.

बैंक प्रंबधक को सुबह स्थानीय लोगों ने फोन पर इस लूट की सूचना दी, तुंरत वह बैंक पहुंचे और अपने आला अफसरों को इस वारदात के बारे में सूचित किया। एटीएम संचालित करने वाली कंपनी एडवांस ग्राफिक सिस्टम के पदाधिकारी जसबीर ने बताया की घनारी स्थित एटीएम में कल ही नोट डाले गए थे।

इसमें सौ सौ के 3049 व पांच सौ के 3826 नोट डाले गए थे। चोरी की इस वारदात की सूचना मिलते ही एसपी अनुपम शर्मा सहित पुलिस टीम के साथ दोनों शाखाओं का दौरा करके जायजा लिया और फोरेंसिक टीम के आने तक दोनों एटीएम को सील कर दिया है। उधर एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामलों की छानबीन शुरू कर दी है। जबकि मामलों की छानबीन शुरू कर दी है।

पंजाबर में एटीएम के कैमरे थे बंद

atm theft case at una in pnb.

पंजावर के एटीएम में हुई 6.5 लाख रुपये की लूट के शातिरों का कोई सुराग नहीं है। बताया जा रहा पिछले काफी समय से एटीएम के सीसीटीवी कैमरे बंद पड़े हैं। जिससे पुलिस को किसी तरह की फुटेज नहीं मिल पाई है।

इससे बैंक प्रबंधकों की साफ-साफ लापरवाही सामने आई है। वहीं घनारी स्थित पीएनबी एटीएम में पहले भी दो बार शातिरों ने इसे तोड़ने का प्रयास किया है। गौरतलब है कि जिले में इससे पहले भी इस साल एटीएम चोरी की 15 से ज्यादा वारदातें अंजाम दी जा चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed