फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   atm theft at uco bank kangra.

सीसीटीवी पर स्प्रे कर नकाबपोशों ने लूट लिया एटीएम

Tue, 21 Jul 2015 09:13 AM IST
Updated Tue, 21 Jul 2015 09:13 AM IST
विज्ञापन
atm theft at uco bank kangra.

सीसीटीवी कैमरों पर काली स्प्रे कर नकाबपोश यूको बैंक का एटीएम काटकर उसका कैश बॉक्स उड़ा ले गए। यही नहीं पीएनबी के एटीएम को भी तोड़ने की कोशिश की गई। मगर यहां से शातिर कैश नहीं ले जा पाए।

विज्ञापन


एक रात में चोरी के ये दोनों मामले हिमाचल के कांगड़ा के हैं। यहां जिले के मलां में रविवार रात को यूको बैंक का एटीएम काटकर नकाबपोश कैश बॉक्स उड़ाकर ले गए। कैश बाक्स में कुल 60 हजार रुपये थे।
विज्ञापन


इसके बाद शातिरों ने 53 मील में पीएनबी के एटीएम को तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए। पुलिस को 53 मील इलाके में कैश बॉक्स का एक टुकड़ा मिला है। इससे कयास लगाए जा रहे है कि शातिर कांगड़ा की ओर फरार हुए हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। दोनों ही एटीएम में सुरक्षा कर्मी तैनात नहीं थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंकी कैप पहने हुए थे शातिर

atm theft at uco bank kangra.

पुलिस के अनुसार वारदात रविवार रात 3 बजे के आसपास की है। मंकी कैप लगाए तीन शातिरों ने सबसे पहले शटर तोड़ा और अंदर घुसे। मुख्य सीसीटीवी कैमरे में स्प्रे किया और उसके बाद गैस कटर से एटीएम काटकर कैश बॉक्स उड़ा लिया।

एटीएम रूम में लगे हिडन कैमरे में तीनों शातिर कैद हुए हैं। वारदात का पता सुबह ही चला। कांगड़ा का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रही देहरा की डीएसपी रेणु शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली।

यूको बैंक मलां शाखा की कार्यकारी प्रबंधक सोनिका ने कैश बॉक्स में 60 हजार रुपये होने की पुष्टि की है। एसपी अभिषेक दुल्लर ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे में तीन नकाबपोश कैद हुए हैं। उन्होंने बताया कि एक माह पहले ही सभी बैंकों के प्रबंधकों को पत्र लिखकर एटीएम में चौकीदार रखने के लिए कहा था। जिन एटीएम में वारदातें हुईं उनमें चौकीदार नहीं थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed