फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ATM fraud at kullu.

सावधान! आपसे भी हो सकती है ऐसी एटीएम धोखाधड़ी

Sat, 14 Mar 2015 08:56 AM IST
Updated Sat, 14 Mar 2015 08:56 AM IST
विज्ञापन
ATM fraud at kullu.

कई लोग एटीएम धोखाधड़ी का शिकार हो रहे हैं। शातिरों ने अब इसके लिए नया तरीका निकाला है। आप भी ये खबर पढ़कर सावधान हो जाइए। हिमाचल प्रदेश में भी बैंक फर्जीवाड़े के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा घटनाक्रम में कुल्लू जिले के बंजार के कोटला गांव के रहने वाले गोकल चंद के साथ एटीएम धोखाधड़ी हुई है।

विज्ञापन


शातिरों ने गोकल चंद से के खाते से एक लाख रुपये से अधिक की राशि उड़ा ली। इसके लिए उन्होंने साजिश का बेहद नया तरीका अनपाया। आप भी अगली स्लाइड में जानिए कैसे शातिरों ने इसके लिए साजिश रची और किस तरह गोकल चंद को शिकार बनाया।

विज्ञापन

इस तरह रची साजिश

ATM fraud at kullu.

जानकारी के मुताबिक बंजार उपमंडल की कोटला पंचायत के गांव लौल निवासी गोकल चंद पुत्र लाभू राम ने पुलिस को बताया कि दस मार्च को सुबह ही उन्हें 919102262997 नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने उनसे स्टेट बैंक के एटीएम के बारे में जानकारी मांगी।

उल्लेखनीय है कि गोकल चंद का एटीएम कार्ड कुछ दिन पहले खराब हो गया था, जिसके लिए गोकल चंद ने बैक में नया एटीएम जारी करने के लिए आवेदन भी कर रखा है। फोन करने वाले व्यक्ति ने उनसे पुराने एटीएम कार्ड के नंबर आदि की जानकारी मांगी तथा कहा कि जल्द उनका एटीएम कार्ड दुरुस्त हो जाएगा।

गोकल चंद ने दे दी पूरी जानकारी

ATM fraud at kullu.

गोकल चंद ने इस संबंध में पूरी जानकारी फोन करने वाले व्यक्ति को दे दी। लूट की जानकारी गोकल को उस समय लगी जब उन्हें फोन पर पैसे निकाले जाने के मैसेज आए। 11 से लेकर 12 मार्च तक उनके खाते से एक लाख रुपये से ज्यादा की राशि निकाल ली गई थी।

गोकल चंद का कहना है कि उनके खाते में उसके जीवन भर की बस यही पूंजी थी, जिसे उन्हें अपने बच्चों के लिए अर्जित कर रखा था। इधर, पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बंजार थाना प्रभारी बंजार थाना प्रभारी सदानंद का कहना है कि इस मामले के बारे में छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed