फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ASI beats up his friend.

ASI की तानाशाही, दोस्त को जूतों से पिटवाया

Sat, 11 Oct 2014 08:09 AM IST
Updated Sat, 11 Oct 2014 08:09 AM IST
विज्ञापन
ASI beats up his friend.

पांवटा क्षेत्र के दो युवकों ने एएसआई पर बेवजह मारपीट और डरा धमका कर अपने ही साथी को जूते से पिटाई करने पर मजबूर करने का आरोप लगाया है। युवकों ने इसकी शिकायत डीआईजी, एसपी और डीएसपी से कर दी है। जिसमें घर के समीप सड़क से जबरन उठाने, मारपीट और धमकाने वाले एएसआई के खिलाफ कार्रवाई मांगी है।

विज्ञापन


पांवटा के देवीनगर निवासी सुशील कुमार और माजरा निवासी विरेंद्र सिंह का कहना है कि कुछ दिन पहले रामलीला देखने के बाद वे देर रात को बाइक पर अपने घर देवीनगर की तरफ जा रहे थे। इतने में पीछे से पुलिस पेट्रोलिंग वाहन आ धमका।
विज्ञापन


वह अपने घर के बाहर पहुंचे ही थे कि पुलिस वाहन से एक व्यक्ति ने कहा कि तुम्हें हार्न की आवाज सुनाई नहीं देती। इस पर युवकों ने कहा कि वह तो साइड में चल रहे हैं। इसके बाद दो पुलिस कर्मियों ने वाहन से उतरते ही पिटाई शुरू कर दी और उन्हें पांवटा थाने लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक घंटा करते रहे पिटाई

ASI beats up his friend.

थाने में एएसआई ने एक युवक को दूसरे साथी को जूते से पीटने को कहा। मना करने पर अपना जूता निकालकर पुलिस कर्मी ने उसी युवक की पिटाई कर दी। एक दोस्त को दूसरे के सिर पर जूते मरवाए गए। इसके बाद पुलिस ने एक दोस्त को बाइक की चाबी फेंक कर कहा, इसकी बाइक यमुना में फेंक दे। एक घंटे पिटाई के बाद धमकाते हुए एक कागज पर हस्ताक्षर करवा कर भेज दिया। इसकी प्रति युवकों को नहीं दी गई।

पीड़ित युवकों का कहना है कि उनकी कोई आपराधिक पृष्ठभूमि नहीं रही है। उधर, डीएसपी पांवटा योगेश रोल्टा ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। कहा कि पेट्रोलिंग कर रही पुलिस टीम को दोनों युवकों ने गलत नाम पता बताया। क्षेत्र में हत्या और चोरी की वारदातें हो रही हैं। इसलिए संदेह के आधार पर दोनों युवकों को थाने ले गए। दोनों युवकों का वास्तविक नाम और पता लिया गया और उसके बाद उन्हें घर भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed