फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Army Solider Murdered A Youth at Una.

फौजी बना कातिल, सरेबाजार प्रेमिका के मंगेतर को मौत के घाट उतारा

Tue, 21 Feb 2017 06:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Tue, 21 Feb 2017 06:36 PM IST
विज्ञापन
Army Solider Murdered A Youth at Una.

एक फौजी ने अपनी प्रेमिका के मंगेतर की सरे बाजार हत्या कर दी। आरोपी ने प्रेमिका के सामने ही तेजधार हथियार के हमले से युवक को मौत के घाट उतार दिया। फौजी यहीं नहीं रुका और प्रेमिका पर भी हथियार से वार कर दिया।

विज्ञापन


इससे यहां दहशत फैल गई। गुस्साए लोगों ने फौजी की जमकर धुनाई भी कर डाली। बाद में इसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामला हिमाचल के ऊना के साथ लगते कीरतपुर साहिब का है।
विज्ञापन


मृतक युवक नीरज शर्मा ऊना का रहने वाला था। अस्पताल ले जाते वक्त इसने दम तोड़ दिया। वहीं, युवती की हालत भी गंभीर बनी हुई है। इसे पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बस में नालागढ़ जा रहा था प्रेमी जोड़ा, फौजी ने किया पीछा

Army Solider Murdered A Youth at Una.

पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह युवक नीरज शर्मा अपनी मंगेतर के साथ बस में ऊना से नालागढ़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान आरोपी फौजी कमलदेव भी बस में सवार हो गया और युवती से बहसबाजी और छेड़खानी करने लगा।

दोनों युवक और युवती परेशान होकर कीतरपुर बसस्टैंड पर उतर गए। वहीं आरोपी भी वहीं उतर गया और झगड़ा करने लगा। इसने तेजधार हथियार से हमला कर नीरज को मौत के घाट उतार दिया। लोगों की भीड़ के बीच पूरी वारदात को अंजाम दिया गया।

युवती पीजीआई रैफर, लोगों ने की फौजी की धुनाई

Army Solider Murdered A Youth at Una.

फौजी ने युवती पर भी हमला किया जिसमें वह घायल हो गई। गुस्साई भीड़ ने फौजी को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।  वहीं, घायल हालत में युवती को पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि इस साल 28 अगस्त को युवती की शादी होनी तय थी। मगर एकतरफा प्यार में फौजी ने इस वारदात को अंजाम दे दिया। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed