फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Another theft case at IGMC

हद हो गई! अस्पताल को ही बना दिया चोरी का अड्डा

Tue, 08 Apr 2014 09:43 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 08 Apr 2014 09:43 AM IST
विज्ञापन
Another theft case at IGMC

आईजीएमसी अस्पताल में सीसीटीवी लगने के बावजूद चोरियों की वारदातों पर अंकुश नहीं लग पाया है।

विज्ञापन


सोमवार को आईसीयू से एक नर्सिज स्टूडेंट का पर्स चोरी हो गया। इसमें जरूरी दस्तावेजों के अलावा बैंक का एटीएम भी था।

बीते सप्ताह भी आईसीयू में भी दस हजार की चोरी हो गई थी। अस्पताल प्रबंधन ने छानबीन के निर्देश दे दिए हैं।
आईजीएमसी में भीड़ होने के कारण जेब कतरे सक्रिय हैं।

इलाज के लिए लाए गए मरीजों के पैसों पर हाथ साफ कर देते हैं। ऐसी कई वारदातें होने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने सीसीटीवी कैमरे लगाए और तीन चोर पकड़े भी। लेकिन एक बार फिर आईजीएमसी में चोर सक्रिय हो गए हैं।


सांगटी में भी चोरी की वारदात

उधर, समरहिल के सांगटी में भी चोरों ने घर का ताला तोड़कर 30 हजार चोरी कर लिए।

पुलिस को दी शिकायत में समरहिल राशन डिपो में तैनात सेल्समैन शिव कुमार ने कहा कि रोज की तरह कैश घर ले गया। घटना वाले दिन रात साढ़े आठ बजे घर पहुंचा और कैश बैग से निकालकर बैड बॉक्स में डाल दिया।
विज्ञापन


इसके बाद पड़ोस में घर पर ताला लगाकर चला गया। जब रात नौ बजे लौटकर आया तो ताला टूटा था और बैड बॉक्स से पैसे गायब थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed