{"_id":"608060b08ebc3eb92e77ea46","slug":"another-accused-involved-in-robbery-case-from-liquor-businessman-arrested-from-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब कारोबारी से लूट मामले में संलिप्त एक और आरोपी चंडीगढ़ से गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शराब कारोबारी से लूट मामले में संलिप्त एक और आरोपी चंडीगढ़ से गिरफ्तार
Thu, 22 Apr 2021 10:44 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 22 Apr 2021 10:44 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के ऊना जिला मुख्यालय में शराब कारोबारी से लूट मामले में ऊना पुलिस ने चंडीगढ़ के 49-सेक्टर से एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक कुल पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इससे पहले ऊना पुलिस ने पंजाब के खन्ना से एक व्यक्ति को आरोपियों को जाली सिम कार्ड देने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इसी दौरान ऊना पुलिस की टीम ने एसपी अर्जित सेन ठाकुर, एएसपी विनोद धीमान सहित एसएचओ गौरव भारद्वाज की अगुवाई में चंडीगढ़ के 49 सेक्टर में रेड कर दो युवकों व एक महिला को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
ऊना पुलिस की टीम ने आरोपियों के ठिकाने पर रेड कर कई हथियार और कारतूस भी बरामद किए थे। शराब कारोबारी के कार्यालय से लूट मामले में और भी कई गिरफ्तारियां हो सकती है। मामले की पुष्टि एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि एक और व्यक्ति को लूट मामले में गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने बताया कि इससे पहले गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों में से दो युवकों को अदालत ने पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा आरोपी महिला को 15 दिन न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन