फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   animal parts found in jungle sirmour himachal pradesh

जंगल में गोवंशी का सिर और अंग बरामद, मचा हड़कंप

Sat, 04 Jun 2016 12:00 AM IST
कपिल ठाकुर/अमर उजाला, नौहराधार (सिरमौर)
कपिल ठाकुर/अमर उजाला, नौहराधार (सिरमौर) Updated Sat, 04 Jun 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
animal parts found in jungle sirmour himachal pradesh
जमनाला जंगल में पहुंची सिरमौर पुलिस टीम। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के सिरमौर जिले के नौहराधार पंचायत से सटे जमनाला के जंगल में आखिर वही मिला जिसकी ग्रामीणों ने शिकायत की थी। जंगल में गोवंशी का सिर, टांगें और कुछ अन्य अंग बरामद हुए हैं। इसके अलावा बोरियों में बंद पशुओं की हड्डियां भी बरामद हुई हैं। ग्रामीणों की शिकायत के बाद संगड़ाह पुलिस की एक टीम जंगल में पहुंची।

विज्ञापन


इस दौरान दर्जनों ग्रामीण भी पुलिस टीम के साथ जंगल की ओर रवाना हुए। पुलिस ने ग्रामीणों के बयान मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। नौहराधार के जंगल में बोरियों में बंद पशुओं की हड्डियां और कुछ अन्य अंग होने की ग्रामीणों ने संगड़ाह थाना में शिकायत की थी। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस का एक दल एसएचओ पीसी जोश की अगुवाई में जंगल पहुंचा। उनके साथ ग्रामीण भी जंगल गए।
विज्ञापन


जहां विभिन्न स्थानों पर तफ्तीश की गई। विभिन्न कंदराओं में पुलिस टीम ने पशुओं की हड्डियां, अंग और गोवंशी का एक सिर बरामद किया है, जबकि गोवंशी के कटे सिर की बाकायदा एक ग्रामीण ने पहचान भी कर ली है। जंगल में पहुंची पुलिस टीम को घुमंतुओं के ढारे भी मिले हैं। ग्रामीण संजीव कुमार के अनुसार यह सिर उसके बछड़े का है। करीब डेढ़ महीने पहले ही उसने अपने बछड़े को जंगल में छोड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

गो तस्करी की आशंका

animal parts found in jungle sirmour himachal pradesh
जमनाला जंगल में पहुंची सिरमौर पुलिस टीम। - फोटो : अमर उजाला

ग्रामीणों को शक है कि इलाके में गौ तस्करी हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार हर साल चारे की कमी को देखते हुए वे अपने पशु इन दिनों जंगलों में छोड़ते हैं। इलाके में कई घुमंतू भी आते हैं। उन्होंने इन घुमंतू लोगों पर तस्करी का शक जताया है।

पुलिस ने ग्रामीण पूर्ण चंद, गुलाब सिंह, पंचायत के उपप्रधान सुरेश बॉबी, गुमान सिंह, विजेंद्र आदि के बयान लिए हैं। जिसके आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

एएसपी विनोद धीमान ने बताया कि आज ही टीम मौके का दौरा कर आई है। गोवंश की कुछ हड्डियां और अन्य अंग मिले हैं। यह छोटे पशु के हैं। एक व्यक्ति ने बछड़ा गुम होने की पहले भी शिकायत की थी।

बछड़े के सिर के आधार पर व्यक्ति ने अपने पशु की पहचान की है। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए छानबीन कर रही है। पशु चिकित्सकों की भी सलाह ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed