{"_id":"a5cebdee93bfa23bff3c3fd0e695c393","slug":"animal-killed-a-boy-at-kinnaur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगली जानवरों ने नोच डाला युवक, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जंगली जानवरों ने नोच डाला युवक, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, सांगला(किन्नौर)
Updated Wed, 25 Mar 2015 09:22 AM IST
किन्नौर जिला के निचार खंड के तहत गांव चगांव के रापानंग क्षेत्र के जंगल में एक नेपाली मूल के युवक को जंगली जानवरों ने नोच कर मौत के घाट उतार दिया। जंगल में शव पड़ा होने की सूचना सोमवार को चगांव के इंद्रभगत नेगी ने पुलिस चौकी टापरी को दी।
सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी मदन लाल की अगुवाई में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस के अनुसार एक युवक एकराज केसी (25) निवासी गांव ग्रमर तहसील तुलसीपुर आंचल रावती नेपाल कई माह से टापरी और चगांव में रह रहा था।
उसका दिमागी संतुलन ठीक नहीं था। रविवार शाम को क्षेत्र के लोगों ने उसे रापानंग जंगल की ओर जाते देखा। सोमवार को चगांव निवासी इंद्रभगत नेगी ने जंगल में उसके पड़े होने के सूचना पुलिस को दी। उसे जंगली जानवरों ने गले, शरीर और पैरों से बुरी तरह नोचा रखा था।
सोमवार को टापरी चौकी प्रभारी मदन लाल की अगुवाई में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और पीएचसी टापरी में शवगृह में रखवाया। मंगलवार को उसके ही गांव के रमेश ने उसकी शिनाख्त की है। एसपी किन्नौर ने इसकी सूचना नेपाल में उसके परिवार को दे दी है।
एसपी किन्नौर राहुल नाथ ने कहा कि प्राथमिक जांच में युवक की मौत जंगली जानवरों के हमले से हुई लग रही है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकता है।