फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   alto car accident mandi.

कार हादसे में बच्ची समेत 3 महिलाओं की मौत

Fri, 10 Apr 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 10 Apr 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
alto car accident mandi.

हिमाचल प्रदेश मंडी जिला के लड़भड़ोल शुक्रवार देर रात एक ऑल्टो कार के गहरी खाई में गिरने से तीन महिलाओं सहित एक बच्ची की मौत हो गई।

विज्ञापन


हादसा उस समय हुआ जब परिवार समारोह से वापिस अपने घर की ओर लौट रहा था। पुलिस हादसे की सूचना मिलते ही देर रात मौके पर पहुंचकर घायलों को खाई से बाहर निकालने का काम शुरू किया। वाहन दुर्घटना में चालक गंभीर रूप से घायल है। उसे प्रारंभिक उपचार के बाद टांडा रेफर कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि दो दिनों में ही हिमाचल में यह तीसरा बड़ा सड़क हादसा है। किन्नौर में बोलेरो कैंपर पर चट्टान गिरने से चार लोग जबकि नेरवा में बस गिरने से आठ लोग जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन

देर रात 12 बजे हुआ हादसा

alto car accident mandi.

प‌ुलिस के अनुसार मामला देर रात करीब 12 बजे का है जब डिबडयांयू गांव से ऑल्टो कार में उटपुर निवासी विनोद कुमार और उसका परिवार वापिस अपने घर की ओर लौट रहा था।

इसी दौरान गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर अचानक चालक वाहन से नियं‌त्रण खो बैठा और गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी। स्‍थानीय लोगों ने फौरन हादसे की सूचना पुलिस को दी और खुद भी मदद के लिए मौके पर पहुंचे।

कड़ी मशक्कत के बाद जब दुर्घटनाग्रस्त वाहन तक पहुंचे तो तीन महिलाओं सहित एक बच्ची दम तोड़ चुकी थी जबकि चालक गंभीर रूप से घायल था।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

alto car accident mandi.

पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सभी मृतक उटपुर गांव के रहने वाले थे। इसमें गंभीर रूप से घायल चालक विनोद कुमार की मां रक्षा देवी, पत्नी संतोष, बड़े भाई विनोद कुमार की बेटी अंकिता और पड़ोसन माया देवी की मौत हो गई है।

इस हादसे ने विनोद कुमार के परिवार पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया है। हादसे की सूचना मिलते ही उटपुर गांव और इसके आसपास के क्षेत्र में मातम छा गया।

पुलिस ने दोपहर तक मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं गंभीर रूप से घायल विनोद कुमार को स्‍थानीय अस्पतालमें उपचार के बाद टांडा रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed