फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   alto accident at jhakari rampur himachal, five, died

700 फीट खाई में गिरी कार, पांच युवकों की मौत

Tue, 21 Oct 2014 07:03 PM IST
Updated Tue, 21 Oct 2014 07:03 PM IST
विज्ञापन
alto accident at jhakari rampur himachal, five, died

मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे रामपुर से आठ किलोमीटर दूर ब्रौनी खड्ड के पास एक कार के गहरी खाई में गिरने से पांच युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह कार सड़क से करीब 700 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई है।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस, सेना, सीआईएसएफ और अग्निशमन विभाग के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद मृतकों के शवों को घटनास्थल से सड़क तक पहुंचाया। पांचों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए रामपुर के खनेरी अस्पताल में लाया गया है।
विज्ञापन


बीते सोमवार को सोलन जिले के ओच्छघाट से दस युवक दो अलग-अलग गाड़ियों में मां भीमाकाली मंदिर सराहन में दर्शन करने के लिए जा रहे थे।

अनियंत्रित हो कर गहरी खाई में जा गिरी कार

alto accident at jhakari rampur himachal, five, died

युवकों ने झाकड़ी के साथ लगती ब्रौनी खड्ड के पास गाड़ी खड़ी कर रात गुजारी। सुबह करीब साढ़े सात बजे जब उन्होंने अपनी गाड़ी स्टार्ट की तो गाड़ी को पीछे करते समय गाड़ी अचानक अनियंत्रित हो कर गहरी खाई में जा गिरी।

इसमें कार चालक संतोष कुमार पुत्र केसर सिंह (19) निवासी शोघी शिमला, अनिल कुमार(18) वर्ष गांव ओच्छघाट, कुलदीप ठाकुर पुत्र फकीर चंद (20) गांव सन्होल ओच्छघाट, सुधीर पुत्र गुलाब सिंह (21) गांव कुंदला ओच्छघाट और जगदीश ठाकुर पुत्र फकीर चंद (18) गांव सन्होल ओच्छघाट की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे झाकड़ी के साथ लगती ब्रौनी खड्ड के पास ऑल्टो कार नंबर एचपी 01 एस 0922 अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

दस-दस हजार रूपए की फौरी राहत

alto accident at jhakari rampur himachal, five, died

इस हादसे में पांच युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसों के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। घटना की पुष्टि करते हुए रामपुर पुलिस के डीएसपी सोमदत्त ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शवों को रामपुर खनेरी अस्पताल भेज दिया है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन की ओर एसडीएम दलीप नेगी मौके का  जायजा लेने पहुंचे और उन्होंने मृतकों के परिजनों को प्रशासन की ओर से दस-दस हजार रूपए की फौरी राहत राशि जारी कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed