{"_id":"58bc47b94f1c1b5453e7ebcf","slug":"akansh-murder-case-question-over-police-investgation","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकांक्ष मर्डर केस: बलराज को पकड़ने में पुलिस की मंशा पर सवाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अकांक्ष मर्डर केस: बलराज को पकड़ने में पुलिस की मंशा पर सवाल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 06 Mar 2017 10:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह के भतीजे अकांक्ष सेन की बीएमडब्ल्यू से रौंदकर हत्या करने के मुख्य आरोपी बलराज रंधावा को गिरफ्तारी की कोशिश का क्या यूटी पुलिस सिर्फ दिखावा कर रही है। शहर में जगह-जगह लगाए गए बलराज से संबंधित पोस्टर देखकर तो यही लगता है। लोग पुलिस की मंशा पर शक कर रहे हैं। इसका कारण पोस्टरों में ईनामी आरोपी बलराज सिंह रंधावा की तस्वीर पहचान में न आना है।
विज्ञापन
पोस्टर में बलराज की फोटो धुंधली व छोटी सी है। कहने को तो यूटी पुलिस ने अकांक्ष हत्याकांड के मुख्य आरोपी बलराज रंधावा को पकड़ने के लिए पूरी इमानदार होने का दिखावा कर रही है। पुलिस ने बलराज के वांटेड के पोस्टर भी लगवा दिए है। लेकिन पुलिस ने जो पोस्टर पब्लिक प्लेस में लगवाएं है उनमें बलराज की एक ब्लैक एंड व्हाइट छोटी सी तस्वीर लगाई हुई है। साथ में केस का विवरण देकर उस पर 50 हजार रुपये इनाम की घोषणा की है।
विज्ञापन
पुलिस ने सेक्टर 9 में अकांक्ष सेन के बूम बॉक्स कैफे के बाहर पोस्टर लगाया है। बलराज वहां पर अक्सर आता था और पुलिस ने इसी उम्मीद में वहां पोस्टर लगाया है कि शायद कोई उसका सुराग दे दे। रविवार को कैफे में आए एक युवक ने कहा कि बलराज को हम लोग काफी करीब से जानते थे लेकिन पोस्टर में बलराज की तस्वीर हम ही नहीं पहचान पा रहे हैं तो अन्य लोग कैसे पहचान कर पुलिस को सूचना देंगे।
विज्ञापन
उसने कहा कि बलराज के फेसबुक अकांउट पर उसकी बड़ी तस्वीरें हैं, वहां से लेकर शहर में कलर पोस्टर चिपकाए जा सकते थे। बलराज रंधावा की बड़ी तस्वीर पोस्टर में होती तो आम आदमी के लिए उसको पहचानना आसान होता और शायद कोई पुलिस को कुछ सुराग दे देता।
लेकिन इस तरह के घटिया क्वालिटी वाले पोस्टर चिपकाने से ऐसा प्रतीक हो रहा है कि पुलिस बलराज को पकड़ने का सिर्फ दिखावा कर रही है। पुलिस ने बलराज को भगोड़ा घोषित करवाने की प्रक्रिया अदालत में शुरू करवा दी है। पुलिस ने मामले में बलराज के साथ वारदात में शामिल फरीद को गिरफ्तार कर लिया है।
वहीं हत्या में इस्तेमाल की गई बलराज की बीएमडब्ल्यू कार पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ से बरामद कर ली थी। लेकिन पंजाब, हरियाणा , गोवा में पुलिस टीमों द्वारा छापा मारने के बावजूद भी बलराज पकड़ से बाहर है। एसएसपी चंडीगढ़ ईश सिंघल ने बताया कि अगर पोस्टर में बलराज रंधावा की फोटो साफ नजर नहीं आ रही है तो उसे बदलवा दिया जाएगा।