{"_id":"5b435b054f1c1b86468b5614","slug":"accused-run-away-from-police-custody-at-paonta-sirmour","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां पुलिस कस्टडी से भागा आरोपी, फिर ऐसे दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यहां पुलिस कस्टडी से भागा आरोपी, फिर ऐसे दबोचा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Updated Tue, 10 Jul 2018 09:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूपपुर में हुई चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी होमगार्ड को धक्का देकर फरार हो गया। हालांकि, हरकत में आई पुलिस ने उसे एक घंटे के भीतर ही दबोच लिया। पुलिस के अनुसार पांवटा के भूपपुर में चोरी की वारदात में हरियाणा कुंडली निवासी रतन कुमार (24) को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
आरोपी को कोर्ट से 11 जुलाई तक पुलिस रिमांड मिली है। सोमवार सुबह आरोपी ने शौच जाने की बात कही। होमगार्ड जवान आरोपी को शौच ले जाने लगा, इस दौरान वह धक्का देकर फरार हो गया। इससे थाना परिसर में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
पुलिस कर्मी राजेश कुमार व अन्य हर तरफ आरोपी को दबोचने के लिए पांवटा की ओर निकले। इन दिनों यमुना नदी में जल स्तर काफी ज्यादा है। बताया जा रहा है कि आरोपी नदी को पार करके उत्तराखंड की तरफ फरार होने की फिराक में था। लेकिन, बढ़ा हुआ जल स्तर देख उसका इरादा बदल गया।
विज्ञापन
यमुनाघाट के समीप ही पुलिस जवानों ने आरोपी को दबोच लिया। डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने बताया कि चोरी के मामले का आरोपी रतन कुमार रिमांड पर चल रहा है। आरोपी को पुलिस टीम ने दूसरे राज्य में प्रवेश से पहले ही दबोच लिया है।