फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Accused had escaped from police custody in Hamirpur.

चकमा देकर पुलिस कस्टडी से फरार हुआ आरोपी

Mon, 16 Mar 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Mon, 16 Mar 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
Accused had escaped from police custody in Hamirpur.

पुलिस की कस्टडी से हमीरपुर में न्यायिक हिरासत में चल रहा आरोपी फरार हो गया है। अप्राकृतिक यौन शोषण का आरोपी भूपेंद्र निवासी टौणी देवी पिछले एक सप्ताह से सब जेल हमीरपुर में बंद था।

विज्ञापन


सोमवार को उसने बाजू में दर्द होने की बात कही। पुलिस टीम उसे क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर लेकर आई, लेकिन सुबह लगभग 11 बजे आरोपी पुलिस जवानों कमलजीत और रमेश चंद को चकमा देकर कस्टडी से फरार हो गया। इसकी सूचना जेल प्रशासन और सदर पुलिस थाना में दी।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने जिले भर में नाकेबंदी कर वाहनों की चेकिंग की। देर रात तक आरोपी का काई सुराग नहीं लग पाया। वहीं, ड्यूटी में कोताही बरतने पर पुलिस अधीक्षक हमीरपुर ने दो जवानों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। सात माह पहले भी सब जेल से पांच कैदी दीवार फांद कर फरार हुए थे। इनमें से तीन को गिरफ्तार कर लिया गा है लेकिन दो का अभी तक सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी अजय बौद्ध ने बताया कि पुलिस टीम आरोपी को सब जेल से हमीरपुर अस्पताल लाई थी जो अस्पताल से फरार है। नाकेबंदी कर दी गई है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। ड्यूटी में कोताही पर दो जवानों को सस्पेंड कर लाइन हाजिर कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed