फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Accused arrested for murdering young man with sharp weapon in kullu

युवक की तेजधार हथियार से हत्या करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस के सामने उगले कई राज

Tue, 27 Aug 2019 02:16 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Tue, 27 Aug 2019 02:16 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested for murdering young man with sharp weapon in kullu

हिमाचल के कुल्लू जिला मुख्यालय के साथ लगती लगघाटी में हीरा लाल (30) की हत्या की गुत्थी कुल्लू पुलिस ने 19 घंटे के भीतर सुलझा दी है। पुलिस ने गांव के ही एक युवक को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। पूछताछ में युवक ने हत्या का जुर्म कबूल कर दिया है।

विज्ञापन


 यह भी पढ़ें: शिमला में कांग्रेस नेता की मौत मामले में नया मोड़, पुलिस ने दर्ज किया ये केस
विज्ञापन


हत्या के मामले को सुलझाने के लिए पुलिस की टीम रातभर गांव में डेरा डाले हुए थी।  हत्या की जांच में एएसपी कुल्लू राज कुमार चंदेल, डीएसपी शक्ति सिंह, इंस्पेक्टर अशोक और एसआईयू के इंस्पेक्टर सुनील के अलावा फॉरेंसिक एक्सपर्ट की एक टीम शामिल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरानी रंजिश के तहत की हत्या में आरोपी ने तेजधार हथियार का इस्तेमाल किया और युवक के सिर पर चार से पांच बार वार किया। इससे सिर का एक हिस्सा पूरी तरह से क्षत-विक्षत हो गया था।

पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया हथियार भी बरामद कर लिया है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि हत्या करने वाला आरोपी उस वक्त भी मौके पर मौजूद था जब पुलिस की टीम यहां हत्या को लेकर साक्ष्य जुटा रही थी।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

 हालांकि, इस घटना में युवक के एक पैर में भी चोट लगी थी और उसके कपड़े भी खून से सने हुए थे। लेकिन हत्या के दिन उसने बाहर से जैकेट पहन रखी थी। लेकिन मौके में मिले साक्ष्यों, गवाहों के बयान तथा तकनीकी विश्लेषण सहित स्थानीय इनपुट की मदद से आरोपी की छेलमेल गांव के 24 वर्षीय दर्शन सिंह पुत्र देवी सिंह के रूप में पहचान हुई है, जिसे गिरफ्तार कर दिया है।

एसपी गौरव सिंह ने कहा कि युवक को पता था कि वह सुबह रोज दूध लेकर जाता है। ऐसे में पूरी योजना के साथ युवक की हत्या की। पहले युवक को जमीन पर गिराया गया और बाद में तेजधार हथियार से उसके सिर पर एक के बाद एक कई वार किए। एसपी ने कहा कि पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है। 

आरोपी ने एक सप्ताह पहले महिला से की थी मारपीट 

जांच में सामने आया कि हत्या के आरोपी युवक ने एक सप्ताह पहले भी गांव की एक महिला के साथ मारपीट की थी। ऐसे में पूरे गांव के लोग भी युवक से सहमे रहते थे। हालांकि हत्या के आरोपी का पुलिस के पास किसी तरह का रिकॉर्ड दर्ज नहीं है।

वहीं,  काईस पंचायत के तहत आने वाले सेऊबाग में एक घर से आभूषण चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले शातिरों की धरपकड़ शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एसपी गौरव सिंह ने की।

कहा कि जैसे ही पुलिस को चोरी की घटना की सूचना मिली तो टीम मौके पर पहुंची। मौके पर जाकर पुलिस ने साक्ष्य जुटाए। उन्होंने कहा कि चोरी की इस घटना को जिन लोगों ने भी अंजाम दिया है, वे जल्द पकड़े जाएंगे। पुलिस ने चोरी की वारदातों को सुलझाने के लिए एक स्पेशल टीम गठित की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed